सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीव दया भाईचारा संगठन ने जरूरतमंद परिवार की सहायता कर पेश की मिसाल

Indiknow झज्जर। जीव दया भाईचारा संगठन, गांव सेहलंगा जिला झज्जर द्वारा समाज सेवा की एक सराहनीय पहल करते हुए जींद के समीप स्थित गांव थूआ में एक अत्यंत जरूरतमंद परिवार की सहायता की गई। संगठन ने सर्व समाज के सहयोग से उस परिवार को आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया। संगठन के प्रधान श्याम सुंदर भारद्वाज सेहलंगा व गजानंद शर्मा (सासरोली) ने बताया कि उक्त परिवार में छह बेटियां तथा उनके बुजुर्ग दादा-दादी हैं। परिवार में माता-पिता का साया नहीं है और बेटियों का कोई भाई भी नहीं है। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए संगठन ने आगे आकर मानवता का परिचय दिया और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया। सहायता के रूप में संगठन द्वारा 50 किलो आटा, 20 किलो चीनी, ढाई किलो गुड़, 2 किलो बूरा, 2 किलो चावल, 1 किलो चाय पत्ती, हल्दी, लाल मिर्च व जीरा 200-200 ग्राम, 1 किलो अचार, 2 किलो नमक, 1 किलो भुगड़े, 72 पैकेट पार्ले बिस्कुट, 2 दर्जन केले, 1 किलो बेसन, 1 किलो राजमा, 1 किलो छोले, 5 किलो दाल, एक झाड़ू, 6 जोड़ी चप्पल, 8 सूट व 4 ड्रेस सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई। इसके अलावा बेटियों को नगद राशि व 2 लीटर तेल तथा 1100 रुपये सम्मान स्वरूप भेंट किए गए। इस कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। संगठन के प्रधान श्याम सुंदर भारद्वाज व गजानंद शर्मा (सासरोली) ने बताया कि यह सेवा कार्य समाज के सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंदों की सहायता करते रहने की बात दोहराई है। बता दें कि संगठन पिछले दो वर्षो से समाज सेवा में सक्रिय है और समय-समय पर गरीब कन्याओं के विवाह में जरूरतमंद सामान और कन्यादान करके सहायता करता आ रहा है। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...