Indiknow, रोहतक। हरि ओम सेवा दल की ओर से चेयरमैन मनोज बतरा की माता एवं स्वर्गीय मुल्खराज की धर्मपत्नी स्वर्गीय राजरानी बत्रा की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली रोड स्थित जाट संस्था के पास किया गया। रक्तदान शिविर राजेश जैन एमडीएलपीएस बोसार्ड द्वारा समाज को समर्पित बस में पीजीआई की टीम द्वारा किया गया जिसमें 46 रक्तदाताओं ने शुभेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि रूप में सिद्धार्थ जैन एवं एडवोकेट नवीन गुप्ता ने इसका शुभारंभ पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होने राजरानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित भी की। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया मानवता के लिए की गई सच्ची सेवा के लिए रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी देते हुए हरिओम सेवा दल के प्रधान आदिश जैन ने बताया की सेवादल निरंतर सेवा कार्यों के लिए समर्पित है समय-समय पर रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जाता है । इस रक्तदान शिविर में सेवादल के संरक्षक डॉ अनिल शर्मा, मनोज बतरा, आदिश जैन, हरीश दुआ, विजय खुराना, अश्वनी पाहवा, योगेश अरोड़ा, अशोक कतयाल, जगत सिंह गिल, देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र, रवि सोहाल, सनी शर्मा, देवराज, बबीता गर्ग, रिया नारंग गण मान्य व्यक्ति एवं सेवादार उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें