Indiknow, रोहतक। एल.पी.एस. ग्रुप के संस्थापक स्व. सेठ बिमल प्रसाद जैन का 95वां जन्मदिन दिल्ली रोड स्थित बी.पी. जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रांगण में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों और संत-महात्माओं ने उपस्थित होकर सेठजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में महामण्डलेश्वर बाबा कपिल पुरी, महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद, महामण्डलेश्वर बाबा काली दास, महामण्डलेश्वर स्वामी परमानंद, महामण्डलेश्वर बाबा कर्णपुरी, बाबा सुखा शाह, स्वामी शंकरानंद तथा ब्रह्मकुमारी आश्रम से बहन रक्षा सहित अनेक संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान एल.पी.एस. बौसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन, समाजसेवी उद्योगपति विजय जैन, समाजसेवी उद्योगपति राज शर्मा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, सुधीर जैन तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने स्व. सेठ बिमल प्रसाद जैन की प्रतिमा पर गुलाब की मालाएं अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की स्तुति की गई तथा नमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। सेठजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया तथा सामाजिक संस्थाओं और आश्रमों में रह रहे लोगों को भोजन करवाया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर और नेत्र जांच शिविर भी लगाए गए।
इस अवसर पर रीटा जैन, दीपा जैन, संध्या जैन, समृद्धि जैन, उमा शर्मा,सिद्धार्थ जैन, अमित जैन, कर्ण राज शर्मा, कोमल शर्मा, चारुल जैन, याशिका जैन, शिम्मी जैन, राजीव जैन, शैलेंद्र जैन, बलजीत जैन, अनिल लोहिया, सुशील जैन, विजय तायल, विनय गोयल, सन्नी निझावन, नरेशानंद, सुभाष तायल, योगेश अरोड़ा, रमेश रोहिल्ला, शीतल, आयुषी जैन सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें