Indiknow, रोहतक। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेन्द्र सिंह ने आज गांव ककराना पहुंचकर शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मुख्यमंत्री का शोक संदेश उनके परिजनों तक पहुंचाया। इस अवसर पर उनके साथ खुशी राम, चेयरमैन, ब्लॉक परिषद रोहतक भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश को भारत माता के ऐसे वीर सपूत पर गर्व है। यह क्षति अपूरणीय है तथा हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता इस दुःख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। वीरेन्द्र सिंह ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें