Indiknow, गाजियाबाद। मकूंस प्ले स्कूल, राजनगर एक्सटेंशन की ओर से आयोजित वार्षिक उत्सव “Xpression 2026” का आयोजन लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Makoons श्रृंखला के सीईओ डॉ. विजय कुमार अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गाजियाबाद बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अमरपाल सिंह तेवतिया और भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्कूल प्रबंधन ने शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांस, राइम्स और विभिन्न थीम पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। Makoons राजनगर एक्सटेंशन व शास्त्रीनगर शाखा के बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार अग्रवाल ने प्रारंभिक शिक्षा को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया। एडवोकेट अमरपाल तेवतिया एवं प्रदीप चौधरी ने स्कूल प्रबंधन समिति को शानदार आयोजन की बधाई के साथ बच्चों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। प्ले स्कूल डायरेक्टर करुणा चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। अंत में विकास आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें