Indiknow, रोहतक। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के आह्वान पर 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारियों के मद्देनजर राज्यभर में जोरदार ढंग से अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिए दो जत्थे प्रदेश भर मे चल रहे है। 13 मार्च को एक जत्था रोहतक बैसी, सामायण, महम होते हुए जसबीर कालोनी शीला बाईपास, सुनारिया चौक न्यु विजय नगर पहुंचेगा। जिसमें नाटक टीम के साथ पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड जयभगवान, सविता, जिला सचिव कामरेड सतवीर सिंह, महिला नेत्री जगमति सागवान, मजदूर नेता विनोद कुमार, किसान नेता सुमित, खेत मजदूर नेता कामरेड सन्दीप शामिल होगे।
प्रैस को ब्यान जारी करते पार्टी जिला सचिव कामरेड सतवीर सिंह ने बताया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता देश हित मे नहीं है,पार्टी बिजली बिल 2025, बीज बिल, लेबर कोड वापस करने, मनरेगा बहाल करने, बढाए गए घरेलू तथा कॉमर्शियल गैस के दाम वापस करना मांगों में शामिल है। पार्टी की टीम ने गैस एजेन्सी मे लम्बी लाइन का जायजा भी लिया। लोग बहुत परेशान है। इजराइल-अमेरिका का ईरान पर हमले का दुष्प्रभाव साफ-साफ दिखाई देने लगा है ।युध्द किसी के भले मे नही है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें