Indiknow, रोहतक । भारत विकास परिषद ओमेक्स शाखा रोहतक (हरियाणा मध्य प्रांत) के तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओमेक्स क्लब हेवेंस में योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओमेक्स सोसाइटी के निवासियों ने अपने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, उनका एस.के. बंसल ने पटका पहना कर स्वागत किया। सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि योगाचार्य सुमित ने उपस्थित सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखता है, बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। शाखा पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यतिथि और योगाचार्य को स्मृति स्वरूप एक पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम के उपरांत गाय का मीठा दूध वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सरपरस्त सुरेंद्र छाबड़ा, सह-सरपरस्त वीरेंद्र जैन, अध्यक्ष डी.के. जैन, सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष जैन, संयोजक महिला सहभागिता तुलसी बजाज, संयोजक सेवा प्रकल्प भारत सचदेवा, संयोजक संपर्क प्रकल्प अजीत जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने “योग करें, निरोग रहें” का संदेश देते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें