-गोहाना अड्डा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Indiknow, रोहतक : सतगुरु माता सुदीक्षाजी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमितजी के पावन आशीर्वाद से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की विभिन्न शाखाओं में योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता पर केंद्रित कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
इसी क्रम में स्थानीय संयोजक हेमंत निरंकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि संत निरंकारी मिशन रोहतक शाखा द्वारा गोहाना अड्डा पर संत निरंकारी सत्संग भवन में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तों, सेवादल स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की।
अनुभवी योग प्रशिक्षक श्री सुरेन्द्र सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। सतगुरु माता सुदीक्षाजी महाराज अपने विचारों में प्रायः ‘स्वस्थ मन, सहज जीवन’ का संदेश देते हुए बताती हैं कि हमारा शरीर निरंकार प्रभु की अमूल्य देन है, जिसकी देखभाल एवं स्वास्थ्य संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है। दीर्घायु, सक्रिय एवं सफल जीवन के लिए योग का नियमित अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रही, जिसने यह संदेश दिया कि वास्तविक स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक संतुलन का समन्वित स्वरूप है। इसी भावना के अनुरूप संत निरंकारी मिशन ने योग को आत्मजागृति, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन-दृष्टि का सशक्त माध्यम बताते हुए जन-जागरूकता को प्रोत्साहित किया।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव जोगिन्दर सुखीजा के अनुसार, मिशन द्वारा देशभर के 1500 से अधिक केंद्रों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना था। निस्संदेह, संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित यह जनकल्याणकारी अभियान समाज को स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरित करते हुए समग्र कल्याण का संदेश प्रदान करता है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें