बलिदान दिवस पर पूर्व महापौर अशु कुमार वर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर अर्पित की श्रद्धांजलि
Indiknow, गाजियाबाद । डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पूर्व महापौर अशु कुमार वर्मा ने बुलंदशहर रोड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा व्यक्त की । इस दौरान उन्होंने पार्क परिसर में स्थापित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा की साफ-सफाई स्वयं की। पाइप की व्यवस्था कर प्रतिमा को धोया तथा आसपास के क्षेत्र को भी व्यवस्थित किया।
इस अवसर पर उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति योगदान और ‘एक देश, एक संविधान और एक निशान’ के संकल्प को स्मरण किया। उन्होंने बताया कि अपने महापौर कार्यकाल के दौरान इसी पार्क में 211 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा स्थापित कराया गया था, जो उस समय उत्तर प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगों में शामिल था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पूर्व महापौर अशु कुमार वर्मा ने उनकी स्मृति को नमन करते हुए उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें