सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हेल्थ विवि से डॉ बीएम वशिष्ठ व प्रोफेसर डॉ कृष्णा सेवानिवृत्त


Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के लेक्चर थियेटर वन में शनिवार को सेवानिवृत्त हुए पूर्व कम्युनिटी मेडिसिन विभाग का अध्यक्ष डॉ बीएम वशिष्ठ व ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ कृष्णा को टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से विदाई पार्टी दी गई। कुलपति डॉ‌ एच के अग्रवाल नेे टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से डॉ बीएम वशिष्ठ व डॉक्टर कृष्णा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंच का संचालन डॉ. सुधीर अत्री ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि वें दोनों चिकित्सकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नौकरी करने के चलते कर्मचारी परिवार को बहुत कम समय दे पाए होंगे, ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। डाॅ. अग्रवाल ने कहा कि इंसान के बदले दूसरा इंसान जगह ले सकता है लेकिन अनुभव की कोई रिपलेसमेंट नहीं होती। अनुभव बहुत बडी चीज होती है। कुलसचिव डॉक्टर रूप सिंह ने कहा कि चिकित्सा जगत में काफी चुनौतियां आती हैं, ऐसे में अनुभव आपके काफी काम आता है। 

निदेशक डॉ एस के सिंघल ने कहा कि संस्थान सेवानिवृत हुए चिकित्सकों के साथ हमेशा खड़ा है, उन्हें कभी भी कोई परेशानी आती है तो वें उनसे निसंकोच आकर मिल सकते हैं। डाॅ. सिंघल ने कहा कि दोनों ही चिकित्सक बहुत ही विनम्र स्वभाव के हैं और जमीन से जुड़े हुए है और इन्होंने संपूर्ण जीवन मरीजों की सेवा में लगाया है। उन्होंने दोनों चिकित्सकों के लिए भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। डाॅ. बी एम वशिष्ठ ने कहा कि वें आज काफी संतुष्ट हैं क्योंकि उन्होंने मरीजों की सेवा करने का जो बीड़ा उठाया था, वें उसमें कामयाब हुए और उन्होंने पिछले कई सालों से फरीदाबाद के निदेशक पद पर आम जनता की सेवा के लिए भरपूर प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वें अपने परिजनों के संस्कार और साहस से आज इस मुकाम तक पहुंचे थे। डाॅ. बीएम वशिष्ठ ने कहा कि उनकी पत्नी डाॅ.  हमेशा एक स्तंभ की तरह उनके साथ खड़ी रही और उनका हौसला बढाया। 

डाॅ. कृष्णा ने कहा कि यहां अपने सहयोगियों व मरीजों से मिले प्यार को कभी नहीं भूला पाएंगी। जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉक्टर वरुण अरोड़ा ने डॉक्टर वशिष्ठ के जीवन पर प्रकाश डाला, वहीं डॉक्टर उमेश यादव ने डॉक्टर कृष्णा के कार्यकाल की विस्तार से जानकारी साझा की। डॉ. सुधीर अत्री नेे कहा कि दोनों ही चिकित्सकों ने बड़ी ही लग्न, मेहनत और निष्ठा से नौकरी की है। डॉ. अजय श्योराण ने कहा कि दोनों चिकित्सकों ने एक बहुत अच्छे साथी की तरह उनके साथ कार्य किया है। इस अवसर पर सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलसचिव  डॉ रूप सिंह, डीन डॉ अशोक चौहान,डीन अकादमिक अफेयर्स डा एमजी वशिष्ठ, चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन मित्तल, डॉक्टर विवेक मलिक सहित सैकड़ो  चिकित्सक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...