सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खरीफ-2025 के मुआवजे के खिलाफ किसान सभा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Indiknow, रोहतक। खरीफ-2025 के मुआवजे के खिलाफ किसान सभा ने प्रदर्शन किया और उपायुक्त से मुआवजे जारी करवाने की मांग की । इस मौके पर मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन सौंपा गया । प्रेस बयान जारी करते हुए जिला सचिव सुमित दलाल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने खरीफ 2025 की बर्बाद हुई धान, बाजरे और कपास की जलभराव से जिला में 1,40,000 एकड़ में फसल बर्बाद हुई थी जिसको सबसे ज्यादा मार महम,सांपला,और कलानौर तहसील में थी लेकिन  मुआवजा दिया मात्र लगभग 6500 एकड़ का ही। इन तहसीलों के हजारों किसान आज तक मुआवजे पाने के लिए संघर्ष कर रहे है । सरकार ने बर्बाद हुई फसलों पर डुप्लीकेट फोटो और बीमा का बहाना बनाकर किसानों को मुआवजे से वंचित कर दिया। मुआवजा न देकर सरकार ने किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है जिससे किसानों में भारी आक्रोश है ।

किसान सभा राज्य उपप्रधान प्रीत सिंह ने बताया कि आज भी दर्जनों गांव में हजारों एकड़ कृषि भूमि में पानी खड़ा है और रबी की बिजाई नहीं हो पाई उन किसानों की भरपाई के लिए सरकार द्वारा अभी तक क्षतिपूर्ति पोर्टल नहीं खोला गया है जिला प्रशासन भी किसानों की सरासर अनदेखी कर रहा है आज तक उपायुक्त कार्यालय से किसानों के मुआवजे को सत्यापित कर सरकार तक नहीं भेजा गया। इसके अलावा किसानों ने आज प्रदर्शन के माध्यम से रबी 2022 का बकाया मुआवजा,बीमा क्लेम जारी करने की मांग भी की है। किसानों ने मानसरोवर पार्क में सभा कर जिला उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन किया और सीटीएम को ज्ञापन सौंपा, सीटीएम ने आक्रोशित किसानों की अगले दो दिन में जिला उपायुक्त एवं अन्य सभी अधिकारियों की उपस्थिति में किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने और मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया है अगर प्रशासन किसानों के साथ बातचीत नहीं करेगा तो मजबूरीवश किसान सभा उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में ही धरना देने को मजबूर होगी। 

इस मौके पर अजीत राणा,मुकेश,देवीलाल राणा,संजीत,पवन,जगबीर पंडित,प्रदीप राणा,कृष्ण राणा,आशीष ,राकेश अहलावत,अशोक, देवेंद्र, धोला बलम ,सुरेंद्र अहलावत,भीम सिंह राठी,ओमप्रकाश राठी,जगपाल सांगवान,अशोक राठी,राजकुमार,सतपाल मोरखेड़ी,बीरेंद्र आनंद, सुरेंद्र ,सुभाष ,रमेश,पवन, शमशेर दहन,धर्मपाल हुडा,बलवान सिंह,राय सिंह नेहरा, सोनू पिलाना पार्षद,राजेंद्र तोमर,नरेश सिवाच,साधु सिवाच,नफे सिवाच,खेमचंद,सुरेंद्र, जोगेंद्र बनियानी, जितेंद्र सिवाच,रविंदर सिवाच,संदीप मलिक, आदि शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...