Indiknow, रोहतक। परम पूजनीय ब्रह्मलीन 1008 स्वामी अमृतानंद महाराज जी के 24 वे निर्माण दिवस के पावन अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन स्वामी अमृतानंद मेमोरियल पार्क सब्जी मंडी गांधी कैंप रोहतक में स्वामी अमृतानंद सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है आज इस उपलक्ष में श्री राम कथा के पंचम दिवस कथा व्यास ब्रह्म वेदामृत पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य विश्वेश्वरानंद गिरी जी ने श्री राम कथा का वर्णन करते हुए बताया कि मां गंगा रूपी श्री राम कथा का प्रादुर्भाव देवी पार्वती के माध्यम से हुआ। आज सावन कथा में उप आचार्य गोकर्ण पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल पुरी जी महाराज का सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं योगेश अरोड़ा ने बताया कि श्री राम कथा में आज मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाज सेवी राजेश जैन एमडी एलपीएस बोसार्ड पहुंचे अतिथियों को भगवान के नाम का पटका पहनाकर एवं प्रभु श्री राम दरबार का स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया इस पावन कथा में आईपीएस स्कूल के डायरेक्टर सुनील भयाना, प्रबंधक राजा महेश बुद्धिराजा, डिस्पेंसरी इंचार्ज अशोक सहगल, योगेश अरोड़ा, पूर्व निगम पार्षद राधेश्याम ढल, विजय परुथी, समाजसेवी तिलक राज, सनी निजावन, नरेश खुराना, अनिल दुरेजा, जितेंद्र साहनी, सुरेश बजाज, गुलशन बजाज, शीतल, सुरेश नागपाल, अशोक बुद्धिराजा, राजेश मल्होत्रा आदि अनेकों भक्तजन श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन
Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें