सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मरीजों के साथ हमेशा रखे सहानुभूति : डॉ एच के अग्रवाल

 

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सुश्रुत सभागार में पीजी छात्रों के लिए एथिक्स सहित बायोएथिक्स विषय पर तीसरे यूएचएस कोर्स का आयोजन किया गया। कोर्स का शुभारंभ कुलपति डॉ.एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ एस.के. सिंघल व डीन डॉ अशोक चौहान ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ एचके अग्रवाल ने कहा कि मरीजों के दुख को समझना चाहिए और उनके प्रति हमेशा सहानुभूति रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी मरीजों के लिए जिम्मेदारी बनती है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमें पहले एक अच्छा इंसान बनना चाहिए और चिकित्सक बाद में। एक चिकित्सक को हमेशा अच्छी वेशभूषा में नजर आना चाहिए और हमेशा ड्यूटी पर गले में स्टेथोस्कोप को रखना चाहिए यह हमारा कवच है। उन्होंने कहा कि आपको गर्व होना चाहिए कि आप एक बहुत ही प्रतिष्ठित संस्थान में आए हैं, जहां प्रतिदिन करीब 8 हजार लोग ओपीडी में दिखाने आते हैं। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमें दिल से मेहनत करनी चाहिए।

निदेशक डॉ एसके सिंघल ने कहा कि यह कोर्स न सिर्फ एनएमसी की जरूरत है अपितु यह हमारे प्रोफेशन का भी हिस्सा है क्योंकि यहां हम नैतिकता के बारे में सीखते हैं और हमें पता चलता है कि अपने सीनियर, जूनियर व मरीजों के कैसे बर्ताव करना चाहिए। डॉ सिंघल ने कहा कि कई बार हम खुद बहुत ज्यादा परेशान होते हैं, उसके बावजूद भी हमें उस स्थिति में हमें मरीजों के साथ बहुत ही विनम्रता के साथ पेश आना होता है जो यह कोर्स हमें सिखाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज इस कोर्स में सभी काफी कुछ सिखेंगे। डीन डॉ अशोक चौहान ने कहा कि आपको अपने मरीजों का खुद पर विश्वास बनाना होता हैं। उन्होंने कहा कि हमें मरीजों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करना चाहिए ताकि उन्हें हम पर पूर्ण विश्वास हो। कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ आरती ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि कोर्स के लिए डॉ कमल का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कोर्स में डॉ सविता, डॉ. जितेंद्र जाखड़, डॉ रितु हुड्डा, डॉ कमल, डॉ बीना ने भी व्याख्यान दिया। इस अवसर पर दर्जनों पोस्ट ग्रेजुएट  छात्र उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...