सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अधिकारी ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के तहत उपलब्ध पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए करें कार्य : उपायुक्त सचिन गुप्ता

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिए निर्देश

Indiknow रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत उपलब्ध पांडुलिपियों के संरक्षण, दस्तावेजीकरण एवं डिजिटलीकरण की दिशा में कार्य करें। ज्ञान भारतम मिशन का उद्देश्य देशभर में उपलब्ध प्राचीन हस्तलिखित ग्रंथों, पांडुलिपियों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों की पहचान कर आधुनिक तकनीक के माध्यम से उनका संरक्षण सुनिश्चित करना है, ताकि आने वाली पीढिय़ों के लिए ज्ञान की इस अमूल्य धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।

सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की वीडियो कोंफ्रेंस के दौरान उच्च शिक्षा विभाग एवं आयुष विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत 12 अप्रैल 2025 को ज्ञान भारतम वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय पांडुलिपी सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य देशभर में उपलब्ध प्राचीन एवं दुर्लभ पांडुलिपियों की पहचान, दस्तावेजीकरण एवं संरक्षण सुनिश्चित करना है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि भारत में हजारों वर्षों की ज्ञान परंपरा विभिन्न भाषाओं एवं लिपियों में पांडुलिपियों के रूप में विद्यमान है। इन पांडुलिपियों में इतिहास, साहित्य, विज्ञान, आयुर्वेद, ज्योतिष, दर्शन एवं कला से संबंधित बहुमूल्य जानकारी संचित है। समय के साथ इनमें से कई पांडुलिपियाँ नष्ट होने की कगार पर हैं, अत: उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इन पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए  निजी संग्राहकों, पुस्तकालयों, मंदिरों, मठों एवं शैक्षणिक संस्थानों से सहयोग प्राप्त किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के आधार पर एक विस्तृत राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य में इन पांडुलिपियों के अध्ययन एवं संरक्षण में सहायता मिलेगी।

सचिन गुप्ता ने नागरिकों, संस्थाओं एवं संग्राहकों का आह्वान किया है कि वे अपने पास उपलब्ध पांडुलिपियों की जानकारी साझा करें, ताकि इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके। यह पहल न केवल हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करेगी, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए एक अमूल्य धरोहर के रूप में कार्य करेगी। सर्वेक्षण कार्य को चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा, जिसमें पांडुलिपियों की पहचान, भौतिक स्थिति का आकलन, मानकीकृत मेटाडाटा तैयार करना, उच्च गुणवत्ता डिजिटलीकरण तथा अंत में सत्यापन एवं संग्रहण शामिल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...