सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पीजीआईएमएस की ओपीडी का किया औचक निरीक्षण

4 दिन की जगह 1 दिन में तैयार करवाएं सीटी, एमआरआई रिपोर्ट, दवाइयों की कमी पर बैठाई कमेटी

Indiknow, रोहतक। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पीजीआईएमएस की चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री अकेले बिना किसी को बताएं अचानक पीजीआई की रणबीर सिंह ओपीडी में पहुंच गई। उन्होंने सबसे पहले पीपीपी मोड पर लगी हेल्थ मैप की सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन के कक्ष का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त आदेश दिए कि मरीजों को तीन से चार दिन की जगह एक दिन के अंदर ही उनकी एम आर आई और सीटी स्कैन की रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए ताकि मरीज का समय पर जल्द से जल्द इलाज शुरू हो सके क्योंकि चिकित्सक रिपोर्ट के आधार पर ही मरीज का इलाज करता है तो ऐसे में मरीज के इलाज में रिपोर्ट बहुत अहम भूमिका निभाती है।

इसके पश्चात उन्होंने एक्स-रे विभाग में जाकर वहां की कार्य प्रणाली जानी और वहां मरीजों के तत्परता से किए जा रहे एक्स-रे पर संतुष्टि जाहिर की। स्वास्थ्य मंत्री ने इसके पश्चात हड्डी रोग विभाग की ओपीडी का निरीक्षण करते हुए 75 नंबर कमरे में लिए जा रहे ब्लड सैंपल पर लगी भीड़ को देखकर काफी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को आदेश दिए कि मरीजों का तत्परता से इलाज उपलब्ध करवाया जाए ताकि उन्हें ज्यादा देर तक लाइन में खड़ा ना रहना पड़े। उन्होंने कहा कि जहां पर भी अतिरिक्त लैब टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर हो उनकी नियुक्ति ओपीडी में की जाए ताकि जल्दी-जल्दी मरीजों के सैंपल हो सके। स्वास्थ्य मंत्री ने शौचालयों का भी निरीक्षण किया और स्वच्छता की कमी मिलने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि शौचालयों की ओपीडी के समय तीन बार सफाई होनी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मरीजों से बातचीत की और पीजीआई में मिल रहे इलाज के बारे में पूछा। एक मरीज ने बताया कि काफी दवाइयां उन्हें नहीं मिल रही हैं, पीजीआई के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान में अभी 200 तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने एक कमेटी बिठाने के निर्देश दिए कि जब सरकार करीब 500 से अधिक प्रकार की दवाइयां उपलब्ध करवा रही है तो सिर्फ 200 प्रकार की दवाइयां ही क्यों खरीद कर मरीजों को प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने इसके पश्चात स्त्री रोग विभाग, सुपर स्पेशलिटी विभाग और सर्जरी विभाग की ओपीडी का भी निरीक्षण किया और कहां की वे बहुत जल्द किसी भी समय वार्डों के औचक निरीक्षण करने के दोबारा पीजीआईएमएस में आएंगी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आरती राव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता है कि मरीजों को तत्परता से उच्च गुणवत्ता का इलाज उपलब्ध करवाया जाए, इसके लिए वह कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द बॉन्ड वाले नए चिकित्सा आ जाएंगे जिससे काफी हद तक चिकित्सकों की कमी पूरी हो जाएगी। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ एमजी वशिष्ठ, चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन मित्तल, डीएमएस डॉ सुखबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...