सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अधिकारी समाधान शिविर की हर शिकायत का करें तुरंत उचित निदान : उपायुक्त सचिन गुप्ता

- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की काहनौर की लाभार्थी योगिता ने उपायुक्त का प्रकट किया आभार

रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का यथाशीघ्र उचित निपटारा सुनिश्चित करवायें। समाधान शिविरों में हर विभाग से संबंधित हर शिकायत का एक छत के नीचे तुरंत निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है। सचिन गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही नागरिकों की समस्याओं के समाधान की निरंतर समीक्षा की जा रही है। नागरिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कॉलिंग सेल भी स्थापित किए गए है, जो नागरिकों से संवाद कर समस्या समाधान के बारे में उनका फीडबैक प्राप्त कर रही है।

 उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविरों की शिकायतों का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद करें। अधिकारी नागरिक को शिकायत निपटारे के लिए विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें ताकि शिकायत का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायत का उचित निपटारा करते हुये उचित टिप्पणी दर्ज करें तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अधिकारी प्रतिदिन समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए गंभीरता से कार्य करें ताकि सभी लंबित शिकायतों का निपटारा किया जा सके। 

सचिन गुप्ता ने कहा है कि आज जिला मुख्यालय तथा उपमंडल सांपला में भी समाधान शिविर आयोजित कर नागरिक की समस्याएं सुनी गई। जिला मुख्यालय पर नगराधीश अंकित कुमार तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में नागरिकों की समस्याएं सुनी। सांपला में उपमंडलाधीश अंकिता पंवार स्वयं समाधान शिविर में उपस्थित रही। 

काहनौर निवासी योगिता ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलने पर उपायुक्त का प्रकट किया आभार 

काहनौर निवासी योगिता ने समाधान शिविर में पहुंचकर उपायुक्त सचिन गुप्ता एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें समाधान शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। वे काहनौर गांव में इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाली पहली महिला बनी है तथा गत एक वर्ष से इस योजना का लाभ उठा रही है। अब उनके घर का बिजली का बिल शून्य हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से मिलने वाली अनुदान राशि भी प्राप्त हुई है। उन्होंने इस योजना के तहत लाभार्थी का हिस्सा जमा करवाने के लिए ऋण लिया था, जो अब अनुदान राशि मिलने से ऋण की राशि जमा करवा दी गई है।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...