सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शहीदों की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे हैं : डॉ. एच.के. अग्रवाल

 


Indiknow, रोहतक । पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 77 वें गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल उपस्थित हुए । डॉ. अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली ।  इसके बाद पंडित भगवत दयाल शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए । शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम शहीदों की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का जो स्वप्न देखा है, उसे साकार करने के लिए हमें ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण के साथ कार्य करना होगा । डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्यपाल और कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सैनी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान मंत्री आरती राव के दिशा-निर्देशन में संस्थान नित नई ऊंचाइयों की तरफ बढ रहा है। करीब 45 करोड़ रुपए की लागत से 363 कमरों का एक नया ब्वायज हॉस्टल, 385 कमरों का लडकियों के लिए एक हॉस्टल स्टल कंस्ट्रक्शन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। लगभग 270 करोड़ रूपये की लागत से एमरजेंसी ब्लॉक, प्राईवेट वार्ड, विश्राम सदन, एसएस वॉटर  टेंक, रिजनल कैंसर सेंटर का सेंट्ल एसी प्रोजैक्टों पर सरकार ने मंजूरी दे दी है और जल्द ही इन पर कार्य शुरू हो जाएगा। 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ट्रामा सेंटर में एक 2000 यूनिट का ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू करने के लिए आवेदन किया गया है और मंजूरी मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को जल्द से जल्द ब्लड मुहैया करवाया जा सकेगा। विश्वविद्यालय के सभी पैरामेडिकल र्कोसिज को मॉनिटर और रैगुलेट करने के लिए एक कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल सांईसेज शुरू करने का प्रस्ताव विचाराधीन है जिसको अगली एसी की मीटिंग में रखा जाएगा।

मंच का संचालन डॉ उर्मिल चावला व जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ वरूण अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. रूपसिंह, निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल, डीन डॉ. अशोक चौहान, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एम.जी. वशिष्ठ, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल, डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल, आईएमएच के निदेशक कम सीईओ डॉ. राजीव गुप्ता, प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, चीफ वार्डन डॉ. आर एस चौहान, डॉ पुष्पा दहिया सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित: 

इस अवसर पर उत्कृष्ट करने वाले कर्मचारियों जिसमें सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग से एसएनओ हर्षवंती, नियोनेटोलॉजी विभाग से एसएनओ ममता रानी, मनोरोग विभाग से एनओ मुकेश, मॉड्यूलर ओटी से एसएनओ सुलोचना, सर्जरी यूनिट 2 से एनओ महेश कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से एसएनओ सुशीला, पीडियाट्रिक आईसीयू यूनिट 2 से एसएनओ राज कुमारी , माइक्रोबायोलॉजी से लैब टेक्नीशियन ब्रहम दत्त, पैथोलॉजी विभाग से लैब टेक्नीशियन राजेश सैनी, डेंटल कॉलेज के ओरल पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी विभाग से लैब टेक्नीशियन मंजीत कौर, डेंटल कालेज के ओरल पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी विभाग से लैब टेक्नीशियन मंजीत कौर, मेडिकल रिकॉर्ड विभाग से राकेश बिडलान, विश्वविद्यालय के स्टोर से सहायक नरेश कुमार, कुलपति कार्यालय से स्टेनो टाईपिस्ट अमन सैनी, सुश्रुत सभागार से प्रोजैक्टनिस्ट नवीन कुमार, डेंटल कालेज से कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोक्रायनोलोजी विभाग से चेयर साईड एसिस्टेंट अजीत सिंह, आपातकालिन विभाग से आउटसोर्स बीयरर राधे श्याम, एनेस्थिसियोलोजी विभाग से एचकेआरएन बीयरर अभिमन्यु, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्क्टिव सर्जरी विभाग से बीयरर सुरेंद्र, सर्जरी विभाग यूनिट एक वार्ड 6 से आउटसोर्स बीयरर मुकेश, आपातकालिन विभाग से आउटसोर्स बीयरर राधे श्याम, कालेज आफ फार्मेसी से स्वीपर सज्जन, र्हािर्टकल्चर से आउटसोर्स माली श्यामू को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...