सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीजीआई को मिली ब्लड डोनेशन वैन का कुलपति ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

 

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को इंटास कंपनी द्वारा एक तीन काउच की ब्लड डोनेशन वैन भेंट की गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने रिबन काटकर और हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। शुभारंभ के इस शुभ अवसर पर कुल सचिव डॉक्टर रूप सिंह निदेशक डॉक्टर एस के सिंघल, डीन एकेडमीक अफेयर्स डॉ एमजी वशिष्ठ, डीन पीजीआईएमएस डॉ अशोक चौहान,डीन छात्र कल्याण डॉ सविता सिंघल ,डॉ रागिनी की गरिमामई उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि  पिछले कई सालों से संस्थान के पास नई ब्लड कलेक्शन बस का अभाव था और इसके चलते किसी अन्य माध्यम से एक बस की व्यवस्था करके प्रदेश में रक्तदान शिविर में वह बस भेजी जा रही थी । अब संस्थान को यह बस मिलने से यह वैन ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने में मदद करेगी। डॉ एच के अग्रवाल ने बताया कि यह वैन पूरी तरह से रक्तदान में प्रयोग होने वाले सभी उपकरणों से सुसज्जित है और इसमें रक्तदान के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि इस वैन के माध्यम से रक्तदान को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा। ब्लड बैंक विभाग अध्यक्ष डॉ गजेंद्र ने बताया कि इंटास कंपनी द्वारा दान की गई इस वैन की कीमत लगभग 48 लाख रुपये है, वहीं इससे पहले कोटैक बैंक द्वारा भी एक बस गत दिनों भेंट की गई थी। उन्होंने इंटास कंपनी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह वैन पीजीआईएमएस के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर डॉ रागिनी,एसएनओ बाला, नर्सिंग अफसर रेखा, सुनीता और भारत भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...