सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मरीजों के लिए राहत, पीजीआइएमएस में आएंगी 10 नई डायलिसिस मशीनें


 Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा द्वारा 10 डायलिसिस मशीनें व एक आरओ दान करने के लिए एक एमओयू गुरुवार को कुलपति डॉक्टर एच.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन में पीजीआईएमएस के निदेशक और एफएक्सबी कंपनी के बीच हुआ। कुलपति डॉक्टर एच.के. अग्रवाल ने कहा कि इन 10 नई अत्यधिक डायलिसिस मशीनों के आने से पीजीआई के स्टेट आफ आर्ट डायलिसिस सेंटर का विस्तार होगा। इससे मरीजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह एमओयू हरियाणा सरकार के हर मरीज को मुफ्त डायलिसिस उपलब्ध कराने के सपने को साकार करने में काफी मदद करेगा। निदेशक डॉक्टर एस.के. सिंघल ने सीएसआर स्कीम के तहत इस एमओयू के लिए कंपनी का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि करीब 2 करोड़ की लागत से आने वाली मशीनों और आरो प्लांट से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को भी काफी फायदा मिलेगा। डॉ सुरेश सिंघल ने बताया कि ये डायलिसिस मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगी, जो मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करेंगी। इन मशीनों में उन्नत सुरक्षा सुविधाएं होंगी, जो मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। ये मशीनें ऊर्जा कुशल भी होंगी, जिससे अस्पताल की ऊर्जा लागत में कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि वह कंपनी के सीईओ डा सत्य प्रकाश कि इस पहल की सराहना करते हैं। सीईओ डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि यह एमओयू पीजीआईएमएस रोहतक के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा। इस अवसर पर डॉ. दीपक जैन और डॉक्टर अंकुर गोयल, संपदा अधिकारी दुष्यंत भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...