सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनगणना अभियान में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका जरूरी, 16 से 30 अप्रैल तक जिला में चलेगा सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान : उपायुक्त सचिन गुप्ता

Indiknow, रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिलावासियों से देशभर में चलाए जा रहे जनगणना अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया है। उपायुक्त आज जनगणना के संबंध में हरियाणा जनगणना निदेशालय के निदेशक डॉ. ललित जैन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा व नगराधीश अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सचिन गुप्ता ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसे प्राथमिकता देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना अभियान में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है ताकि सटीक एवं अपडेट आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जिला में सेल्फ एन्यूमरेशन अर्थात स्व-गणना का कार्य किया जाएगा। इस अवधि के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in पर दर्ज करनी होगी।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि 16 अप्रैल को सेल्फ एन्यूमरेशन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिस दिन जिले के सभी अधिकारी स्वयं सेल्फ एन्यूमरेशन कर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस दिन अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उपायुक्त ने सांसद, विधायक एवं अन्य गणमान्य नागरिकों से भी अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और सेल्फ एन्यूमरेशन करते हुए अपनी फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि आम नागरिकों को भी प्रेरित किया जा सके। सचिन गुप्ता ने कहा कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का सही एवं समय पर विवरण दर्ज कराना अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाएं और अधिक से अधिक लोगों को सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए प्रेरित करें, ताकि यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

सचिन गुप्ता ने कहा कि सेल्फ-एन्यूमरेशन फ्लो चार्ट के माध्यम से नागरिक आसानी जनगणना 2027 में डिजिटल मोड में अपना व परिवार का विवरण भर सकते है। इसके लिए उन्हें सबसे पहले सरकारी पोर्टल /ऐप https://se.census.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा तथा अपना राज्य/केंद्र शासित प्रदेश व कैप्चा एंटर करना होगा। इसके बाद अपने घर का पंजीकरण करने के लिए आवश्यक डेटा भरना होगा, जिसमें घर के मालिक का नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी (ऐच्छिक)। घर के मालिक का नाम दोबारा बदला नहीं जा सकेगा तथा एक मोबाइल नंबर के साथ एक घर ही पंजीकृत हो सकेगा। एक बार एक घर के साथ मोबाइल नंबर पंजीकृत होने के बाद वही मोबाइल नंबर दूसरे घर के लिए प्रयोग नहीं हो सकेगा।  उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अगले चरण में भाषा का चयन व ओटीपी वेरिफिकेशन होगा। एक बार भाषा का चयन करने के उपरांत भाषा नहीं बदली जा सकेगी। भाषा का चयन करने के उपरांत पंजीकृत मोबाइल संख्या पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा। इसके बाद विवरण दर्ज करने के लिए जिला का चयन करना होगा तथा जिला का चयन के बाद पिन कोड, गांव / कस्बा दर्ज करना होगा। पांचवे चरण में मानचित्र पर अपने मकान की स्थिति दर्ज करनी होगी। इसके तहत मानचित्र पर रेड मार्कर से अपने रिहायशी भवन की सही स्थिति अंकित करनी होगी तथा इस लोकेशन को कंफर्म करना होगा। 

सचिन गुप्ता ने कहा कि इसके उपरांत छठे चरण में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेनसस प्रश्नावली में आवश्यक सूचना दर्ज करनी होगी तथा आठवें चरण में दर्ज की गई सूचना को फाइनल सबमिट का बटन क्लिक करके डेटा को लॉक करना होगा। ध्यान रहे एक बार डाटा लॉक करने के उपरांत कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। फाइनल सबमिट के उपरांत 11 अंकों की विशेष डिजिटल एसई आईडी जनरेट होगी, जो अंग्रेजी भाषा के अक्षर एच से शुरू होगी। यह आईडी एसएमएस एवं ई-मेल के माध्यम से संबंधित नागरिक को भेजी जायेगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।