सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूरे एनसीआर में एक समान मासिक न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सीटू का प्रदर्शन


Indiknow, रोहतक : एनसीआर के मानेसर, नोएडा के इलाकों में न्यूनतम मजदूरी बढ़ोतरी की मांग कर रहे सैकड़ो मजदूरों की गिरफ्तारी, पुलिसिया दमन के खिलाफ और पूरे एनसीआर इलाके में एक समान 30000 रुपए मासिक न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सीटू ने शहर में किया जोरदार रोष प्रदर्शन। विरोध कार्रवाई का नेतृत्व सीटू जिला प्रधान प्रकाशचंद्र ने किया।

 प्रदर्शन से पहले उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीटू  के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला सचिव कामरेड विनोद और किसान सभा के प्रदेश महासचिव सुमित ने कहा कि महंगाई की मार झेल रहे मजदूरों ने अप्रैल के पहले सप्ताह में मानेसर की ऑटोमोबाइल कम्पनियों गारमेंटस सहित दर्जनों कम्पनियों के हजारों मजदूरों ने शान्तिपुर्वक आन्दोलन किया। तब जाकर 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने अपनी स्वयं की घौषणा को 1 अप्रैल से लागू करने की घोषणा करनी पड़ी। लेकिन सरकार व प्रशासन द्वारा धारा 163 लगाकर 9 अप्रैल को मजदूरों पर दमन की कार्यवाही की गई। जिसमें दर्जनों मजदूर घायल हुए। मानेसर में 20 महिलाओं सहित 61 मजदूरों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। नोएडा में 350 से ज्यादा मजदूरों को गिरफ्तार करके पुलिस का दुरुपयोग किया गया। 

 सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार मजदूर-विरोधी चारों लेबर कोड्स लागू कर चुकी है। यह मजदूरों को गुलाम बनाने का रास्ता है। आज फैक्ट्रियों में 70-80 प्रतिशत मजदूर ठेके पर हैं जिनको स्थाई श्रमिकों के मुकाबले काफी कम वेतन मिलता है। आधे से ज्यादा मजदूरों के न रजिस्टर में नाम दर्ज होते, न पीएफ कटता और न ईएसआई कार्ड बनता। 12 घंटे की अवैध रूप से डयूटी करवाकर सिंगल वेतन देकर मजदूरों से भारी धोखाधड़ी की जा रही है। यदि मजदूर अपने अधिकारों के लिए आन्दोलन करते हैं तो उन्हें दमन का शिकार बनाया जाता है। पानीपत रिफाईनरी का मामला हो, मानेसर का या किसी अन्य जगह है। मजदूरों के लिए उद्योगों में सुरक्षा के कोई इन्तजाम नहीं है। हर रोज औद्योगिक दुर्घटनाओं में मजदूर मारे जा रहे हैं। पिछले दिनों सफीदों में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री में 12 महिलाएं जिन्दा जल कर मर गई, फरीदाबाद में आग लगने से मजदूर मारे गए, पानीपत में बिना उपकरणों के सैफटी टैंक में मजदूर उतार दिए गए जो जहरीली गैस से मारे गए। कितने ही ऐसे उदाहरण हैं। हमारी जिन्दगी की कोई कीमत नहीं जबकि हम उत्पादन करने वाले हैं।

हरियाणा के 14 जिले एनसीआर में आते हैं। जहां लाखों की संख्या में मजदूर हैं जो देश के सभी हिस्सों से आकर काम करते हैं। कायदे से एनसीआर का वेतन एक होना चाहिए। दिल्ली में 18000 रूपये  से उपर न्यूनतम वेतन है। जबकि हरियाणा में यह मार्च तक केवल 11274 रूपये था। कानून अनुसार हरियाणा में 2020 में वेतन रिवाईज होना चाहिए था जो नहीं किया गया । पिछले साल 2025 के मई में न्यूनतम वेतन की सिफारिष करने के लिए एक कमेटी बनाई जिस कमेटी में मजदूरों, मालिकों व सरकार के प्रतिनिधि थे। इस कमेटी की 9 बैठकें हुई। उन बैठकों में 30000 रूपये न्यूनतम वेतन की मांग की। लेकिन कमेटी ने 29 दिसम्बर 2025 की बैठक में 23196 रूपये का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया। परन्तु इसे स्वीकार करने की बजाय मुख्यमंत्री ने 2 मार्च के बजट भाषण में 15220 रूपये न्यूनतम वेतन करने की घोषणा की। जिसका एक महीने से ज्यादा समय तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया।  

विरोध कार्रवाई को संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के नेता इंद्रजीत सिंह, जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जगमति सांगवान, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच, रिटायर्ड कर्मचारी संघ   के जगपाल सांगवान व मास्टर सुनहेरा, छात्र नेता अमित पिलाना व उज्जवल,  आशा वर्कर यूनियन  की जिला प्रधान सोनिया व अनीता, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन कि फूलपति, हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के भगत सिंह, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव सुमेर सिवाच,भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान सतपाल, रोहतक ब्लॉक प्रधान रमेशचंद्र, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव राकेश चावड़िया, सीटू नेता धर्मवीर हुड्डा, कमलेश लाहली, रामचंद्र सिवाच, प्रेम सिंह घिलोडिया, विकलांग अधिकार मंच के पंकज किसान नेता प्रीत सिंह, बलवान सिंह, अशोक, फूलवती ने अपने विचार रखें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...