Indiknow, रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत व सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी उप निरीक्षक अमर कटारिया के नेतृत्व में छात्रों को जागरूक किया गया। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य व गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के पदेन सचिव डॉ जयपाल शर्मा ने स्थानीय पुलिस की जागरूकता अभियान की टीम का स्वागत किया। जागरूकता अभियान में मंच का संचालन एनसीसी छात्र परमजीत कुंडू ने किया।यह कार्यक्रम एनसीसी के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
नोडल अधिकारी उप निरीक्षक अमर कटारिया ने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध व यातायात नियमो के बारे में जागरुक किया गया है। उप अधीक्षक अमर कटारिया ने छात्रो को नशे से होने वाले दुष्परिणामो व यातायात नियमो के बारे में जागरुक किया गया। उन्होने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।जागरूकता कार्यक्रम में रोहतक पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मोहन सिंह ने भी छात्रों को ड्रग्स के बढ़ते हुए प्रभाव व नशा रोकने के बारे में अपने विचार रखकर जागरूक किया। इस दौरान अमर कटारिया ने छात्र छात्राओं से नशे से दूर रहने की अपील की। जागरूकता के दौरान उप निरीक्षक अमर कटारिया ने बताया कि छात्र छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करते हुए दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।उन्होंने आमजन को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया। उप निरीक्षक अमर कटारिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है और जागरूक युवा ही समाज से नशा मुक्त भविष्य की नींव रख सकता है।नोडल अधिकारी उप निरीक्षक अमर कटारिया ने छात्र छात्राओं को अपने माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों को जीवन में अपनाते हुए आगे बढ़े और परिजनों के मान सम्मान का ध्यान रखकर चलना चाहिए।जागरूकता अभियान में नोडल अधिकारी उप निरीक्षक अमर कटारिया ने एक नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी,जिससे वहा पर मौजूद सभी छात्र छात्राए भावुक हो गए।कार्यक्रम के अंत में एनसीसी अधिकारी डॉ मंजू देवी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया । इस मौके पर उप निरीक्षक मंजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक मोहन सिंह, सिपाही अशोक, सुरेंद्र, डॉ मंजू देवी, डॉ मनीषा कौशिक, डॉ ललिता, डॉ सन्धि, डॉ रवि कौशिक, कुमारी रीना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें