Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में पोस्टर प्रदर्शनी लगाकर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में कुलपति डॉ एचके अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने रिबन काटकर पोस्टर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें गलत धारणाओं को हटाकर बीमारी के इलाज के बारे में जागरूकता फैलानी होगी।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि बीमारी को रोकने के लिए प्रिवेंशन का रोल अहम है और इसमें कम्युनिटी मेडिसिन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि हमें वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना होगा और गलत धारणाओं को हटाना होगा। निदेशक डॉ एसके सिंघल ने कहा कि वे सभी को विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई देते हैं और कहा कि हमें अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना होगा। वेटरनरी, एनवायरनमेंट सहित सभी के साइंटिस्टों को मिलकर अच्छा एनवायरनमेंट देना होगा। डीन छात्र कल्याण डॉ सविता सिंघल ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना होगा, जिसमें फिजिकल के साथ सोशल हेल्थ को भी साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि जब हम मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे तभी हम शारीरिक रूप से भी स्वस्थ हो पाएंगे और देश के विकास में सहयोग देंगे। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग अध्यक्ष डॉ नीलम कुमार ने कहा कि साइंस को साथ लेकर किसी भी चीज को टैकल किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ रमेश वर्मा ने कहा कि डॉग बाइट पर हल्दी मिर्च लगाने की गलत धारणा को दूर करना होगा और अच्छे चिकित्सक से मिलकर अपना इलाज करवाना चाहिए क्योंकि आप समय बदल चुका है और साइंस बहुत ज्यादा तरक्की कर चुकी है। डॉ मीनाक्षी ने कहा कि आज की थीम के अनुसार हमें स्वास्थ्य के लिए एकजुट होना होगा और यूट्यूब और चैट जीपीटी के चक्कर में नहीं चिकित्सक की सलाह से ही इलाज करवाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ वरुण अरोड़ा ने मंच का संचालन किया। उन्होंने बताया कि ओपीडी में विश्व स्वास्थ्य दिवस की उपलक्ष में यूजी छात्रों के साथ-साथ पीजी छात्रों द्वारा भी काफी आकर्षक जागरूकता भरे पोस्टर बनाए गए थे, जिसके विजेताओं को कुलपति डॉक्टर एच के अग्रवाल द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एमबीबीएस और एमडी छात्रों में क्विज़, रील्स और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा इसके बाद ICMR की वैज्ञानिक डॉ. कविता द्वारा एक अतिथि व्याख्यान भी दिया गया।
रील प्रतियोगिता में डॉ. अर्जुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा डॉ. अंजली गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रस्तुति में पीजी श्रेणी में डॉ. अंचल ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडरग्रेजुएट श्रेणी में राखी ने प्रथम, रचित्ता ने द्वितीय तथा रितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज़ प्रतियोगिता में प्रीति और रिया की टीम ने प्रथम स्थान, रचित्ता और प्रियंशु की टीम ने द्वितीय स्थान तथा राघव की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें