Indiknow, रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर जिला परिषद चेयरपर्सन व पूर्व प्रत्याशी गढ़ी साँपला किलोई व भाजपा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू हुडडा ने अपने निवास स्थान पर पार्टी का झंडा लगाया। भाजपा नेत्री व चेयरपर्सन मंजू हुडडा ने भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने घरों और बूथों पर पार्टी का झंडा फहराने का आह्वान किया है। मंजू हुडडा ने बताया कि यह अभियान 'मेरा परिवार, भाजपा परिवार' के अंतर्गत राष्ट्र सेवा, समर्पण और गौरव को रेखांकित करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से झंडा लगाकर सेल्फी नमो ऐप और सरल एप पर डालने की अपील की है। मंजू हुड़्डा ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का पूरे देश में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।मंजू हुड़्डा ने कहा कि स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य "मेरा परिवार, भाजपा परिवार" के तहत कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर राष्ट्रहित और समर्पण का संदेश देना है और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे न केवल अपने घरों पर झंडा लगाएं, बल्कि सेल्फी लेकर सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) व संगठन ऐप पर भी साझा करें।उन्होंने कहा कि झंडा फहराने के साथ-साथ 6 व 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर संवाद और 'गांव चलो, बस्ती चलो' जैसे अभियान भी संचालित करने हैं।
मंजू हुड़्डा ने कहा कि भाजपा का ध्वज कार्यकर्ताओं के लिए अटूट समर्पण और राष्ट्र सेवा का प्रतीक माना जाता है। यह कार्यक्रम पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को ऐसा मजबूत सेवक दिया है जिनके नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और दूसरा हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें