सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

11000 आहुतियां अर्पित कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन : सुरेन्द्र माडू



-मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हुआ पांच कुंडिया महा हवन यज्ञ


Indiknow, Rohtak. मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन सोहम मंदिर में महात्मा ज्योतिबा फूले विचार मंच ने  पांच कुंडिया महायज्ञ कर हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। मंच के अध्यक्ष सुरेन्द्र माडू ने बताया कि  इस महा हवन यज्ञ में शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 11000 आहुतियां हवन यज्ञ में अर्पित कर मुख्यमंत्री नायब सैनी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु का भगवान से प्रार्थना की। इस हवन यज्ञ में  भाजपा युवा नेता हिमांशु ग्रोवर और संचित नांदल ने मुख्य  रूप से शिरकत कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करी।भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का व्यक्तित्व इतना मिलनसार और मृदु भाषी है कि विपक्ष भी मुख्यमंत्री जी का दीवाना है। आज रोहतक ही नहीं प्रदेश के कोने कोने में मुख्यमंत्री नायब जी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है।एडवोकेट सुरेन्द्र माडू ने बताया कि पांच कुंडिया हवन महा यज्ञ के बाद मंच के कार्यकर्ताओं ने लखी राम आर्य अनाथ में बच्चों से मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस का केक कटवा कर बच्चों में फल वितरित किए। हवन यज्ञ में प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बागड़ी, संचित नांदल, नगर निगम पार्षद प्रतिनिधि अशोक खुराना, पार्षद प्रतिनिधि अमित जैन जोजी, पार्षद सुरेश किराड़,पार्षद कपिल नागपाल, सैनी शिक्षण संस्था के प्रधान अवनीश सैनी, कांग्रेस नेत्री ऋतु राज, नफे सैनी, भाजपा नेत्री सुषमा सराह, जगदीश भट्ठी, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा , मंच के संगठन प्रदेश मंत्री मनोज मालवीय, युवा अध्यक्ष जसवंत सैनी, रिटायर्ड हेडमास्टर ईश्वर सिंह,  भाजपा नेता सन्नी हंस, पूर्व पार्षद अशोक कथूरिया, महिला भाजपा अध्यक्ष आशा शर्मा, अग्रवाल महासभा के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंगला, युवा नेता विकास रोहिल्ला, सतीश रोहिल्ला, विजेंदर प्रधान, कठिन वालिया, अमित सैनी, संजय मालवीय, अजय महम, महिला नेत्री अनीता सैनी, अनिल उलाहा निया, सैनी संस्था के विपक्ष के नेता जय प्रकाश सैनी, एडवोकेटर बालकिशन  सैनी, एडवोकेट प्रदीप सैनी, एडवोकेट देवेंद्र सैनी, विपिन सैनी एडवोकेट, कैप्टन आशीष देव,  राजेश आर्य, गौतम बाबा, जगदीश सैनी सुखपुरा, महेंद्र सैनी, सोहम मंदिर की संचालिका मीना देवी, मंच के प्रदेश मंत्री रवि प्रधान, मंच की महिला नेत्री सरोज सैनी, उषा देवी, तमन्ना सैनी का अलावा सैकड़ों गणमान्य लोगों व महिला शक्ति ने हवन में आहुति अर्पित कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...