सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश की अर्थव्यवस्था को व्यापारी चलाता हैं, व्यापारी मजबूत होगा तो अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

 


Indiknow, रोहतक । भाजपा नेता एवं डा. आदित्य बतरा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को व्यापारी चलाता हैं । व्यापारी मजबूत होगा, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, देश मजबूत बनेगा । वे आज रोहतक पालिका बाजार में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में मुख्या वक्ता के रूप में बोल रहे थें । उन्होने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार हैं, हम सबको मिलकर इस भ्रष्टाचार का मुकाबला करना हैं, हमें कामयाबी जरूर मिलेगी । उन्होने कहा कि मैं भ्रष्टाचार की लड़ाई में सदैव आपके साथ खड़ा मिलूंगा । उन्होने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने समस्याओं के लिये पोर्टल बनाया हैं, आप अपनी समस्याओं को पोर्टल पर डालों, जो भी समस्या होगी, उनका समाधान अवश्य होगा । उन्होने कहा कि सत्य परेशान हो सकता हैं, मगर कभी विचलित नहीं हो सकता । उन्होने कहा कि व्यापारियों को मुख्यमंत्री हरियाणा का अपने सम्मेलन में बुलाना चाहिये ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सकें, इसके लिये वे स्वंय व्यापारियों की पैरवी  मुख्यमंत्री हरियाणा के समक्ष करेगें ।

व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया ने कहा कि किसी भी व्यापारी को कोई भी समस्या हो उसके लिये 24 घण्टे तैयार हैं । भ्रष्टाचार में लिप्त भ्रष्ट अधिकारियों को उजागर करना, उनका लक्ष्य हैं । सजग होकर भ्रष्टाचार के प्रहरी बनें, भ्रष्टाचार को उजागर करें ताकि भ्रष्टाचार जड़ से खत्म हो, जो भी नेता भ्रष्ट अधिकारियों का साथ देते हैं, उनको चुनावों के समय याद रखें और अपने मतदान करते समय निष्पक्ष होकर ईमानदार व्यक्ति कोे चुनें । सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया ने कहा कि शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था, दुकानदारों पर बढ़ते हमले, नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और अतिक्रमण के नाम पर हो रहे उत्पीड़न से व्यापारी वर्ग आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि आज़ाद देश में सरकारी अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी की ईमानदारी पूरे देश में प्रशंसा पा रही है, परंतु रोहतक के कुछ स्थानीय नेता और अधिकारी सरकार द्वारा दी जा रही राहतों का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे सरकार की नीतियों का वास्तविक लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने घोषणा की कि व्यापारी हितों की रक्षा हेतु एक शिष्टमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जमीनी हालात से अवगत कराएगा।

इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए डॉ. आदित्य बत्रा, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा और पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने भी व्यापारी वर्ग को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूर्व महापौर मनमोहन गोयल ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार व्यापारियों की अपनी सरकार हैं । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना हैं, भारत किस प्रकार दुबारा से सोने की चिड़िया बनें, ये सब व्यापारी वर्ग के हाथ में हैं । व्यापारियों को खुश रखना, उनकी समस्याओं को दूर करना सरकार का दायित्व हैं । भ्रष्टाचार रूपी दीमक हमारे देश की जड़े को खोखला कर रही हैं । कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम के अंत में अनिल भाटिया ने श्री सतीश प्रजापति को रोहतक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में शहरी अध्यक्ष सूरज रसवंत,  प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी,  प्रदेश उपाध्यक्ष नंद कपूर,  अमर अरोड़ा    नरेश हुडिया, तिलकराज मग्गू, मनमोहन आजाद, शोरी क्लाॅथ मार्किट के प्रधान अनिल बजाज, राहुल जैन, संजय चुघ, आंनद अग्रवाल, सतपाल ढ़ीगड़ा, मनोहर लाल वर्मा, रोशन उप्पल, सुनील बल्ली, विजेन्द्र सैनी, पंकज कौशिक एड़वोकेट, विनोद जांगड़ा, सुंिदर पुनियानी, विजय हरजाई, प्रमोद कत्याल, सोनू गुलाटी इत्यादि मौजूद रहें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...