सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एआई एनेस्थीसिया में निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका : कुलपति डॉ एच के अग्रवाल


Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय आईएसएसीओएन कॉन्फ्रेंस का शनिवार को कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके वंदे मातरम गीत के साथ औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि खुशी है कि इतने अच्छे टॉपिक पर इंस्टीट्यूट में यह कॉन्फ्रेंस हो रही है। एनेस्थीसिया विभाग बहुत महत्वपूर्ण विभाग होता है अस्पताल में और पेरिऑपरेटिव मैनेजमेंट में मदद करता है। एआई में एनेस्थीसियोलॉजी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज सभी का यहां ज्ञान बढ़ेगा। हम स्वास्थ्य देखभाल उपचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस कॉन्फ्रेंस के लिए डॉ एस के सिंघल और डॉ सुशीला तक्षक की टीम बधाई की पात्र है।

निदेशक डॉ एस के सिंघल ने कहा कि पूरे विभाग ने काफी सहयोग किया है। पहले दिन 10 वर्कशॉप्स का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश की जानी-मानी फैकल्टी ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म अपने रिसर्च को दिखाने के लिए बहुत ही अच्छा है। डॉ सिंघल ने बताया कि  कॉन्फ्रेंस में 200 पेपर प्रस्तुत किए गए, जिसे स्टूडेंट्स के साथ फैकल्टी ने भी प्रस्तुत किया। आज अलग-अलग जगह लेक्चर किए गए। 600 डेलीगेट्स का रजिस्ट्रेशन किसी भी जोनल कॉन्फ्रेंस में होना रिकॉर्ड है।

नेशनल प्रेसिडेंट आईएसएसीओएन डॉ नवीन मल्होत्रा ने कहा कि खुशी है कि उनके अपने कॉलेज में इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपनी आवभगत के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर एक सोविनियर भी लॉन्च किया गया। आईजेए आईएसए रिसर्च मॉड्यूल का भी अनावरण किया गया। सुरक्षा स्कीम फॉर आईएसए सदस्यों के लिए 10 लाख का बीमा फ्री में किया गया। पंचकुला स्टेट ब्रांच की भी ऑनलाइन शुरुआत की गई। डॉ सुशीला तक्षक ने कार्याक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। डॉ सुशीला तक्षक ने बताया कि एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट की प्राथमिकता मरीजों की सेफ्टी रहता है।

इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के कई जाने-माने डॉक्टरों ने हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए। कॉन्फ्रेंस के दौरान कई सत्र आयोजित किए गए, जिसमें एनेस्थीसियोलॉजी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कॉन्फ्रेंस के आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से एनेस्थीसियोलॉजी के क्षेत्र में नई तकनीकों और उपचारों के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान किया जा सकता है। डॉ कीर्ति ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ आर सी अग्रवाल, डॉ बी राधाकृष्णन, डॉ दीपक माविया, डॉ ब्रिगेडियर टी प्रभाकर, डॉ एसएससी चक्र राव, डॉ ए एस कामो राव, डॉ मुरलीधर जोशी, डॉ गणेश प्रभु, बलवीर छाबड़ा, डॉ मीनाक्षी सुंदरम, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ मधुरी, डॉ राकेश गर्ग, डॉ इंद्राणी, डॉ रमा कृष्ण रेड्डी, डॉ बलजीत सिंह, डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ चंद्र शेखरन, डॉ हीना सुनील, डॉ दीवान, डॉ सुजाता घोष, डॉ तनवीर, डॉ पारुल, डॉ मंजूषाह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ रूप सिंह, डीन डॉ अशोक चौहान, डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ एम जी वशिष्ठ, डॉ सविता सिंघल, डॉ सुशीला तक्षक,डॉ प्रशांत कुमार,डॉ टीना, डॉ कीर्ति, डॉ राजमाला, डॉ जतिन, डॉ अंजु, डॉ प्रियंका, डॉ रेणु, डॉ संजय जौहर सहित सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...