सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एमडीयू में कुलपति ने पदभार संभालते ही ली विशेष बैठक, नैक ग्रेडिंग व शोध गुणवत्ता पर विशेष जोर


Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने आज पदभार ग्रहण करने के उपरांत डीन, विभागाध्यक्षों एवं स्टैच्यूटरी अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने विश्वविद्यालय की नैक ग्रेडिंग को उत्कृष्ट बनाने, उच्च शिक्षा एवं शोध की गुणवत्ता में अभिवृद्धि करने, सुशासन सुनिश्चित करने तथा वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। कुलपति ने स्पष्ट कहा कि नैक मूल्यांकन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गुणवत्ता का दर्पण है। इसलिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए अकादमिक उत्कृष्टता, शोध नवाचार, छात्र हित सेवाओं और संस्थागत पारदर्शिता को सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,  शोध परियोजनाएं, पेटेंट और प्रकाशनों में वृद्धि कर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को और मजबूत किया जाएगा। बैठक में उन्होंने विशेष रूप से शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बदलते वैश्विक शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा नई डिजिटल तकनीकों में अपडेट करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा, शोध और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यदि शिक्षक नई तकनीकों को आत्मसात करेंगे, तो विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा सकेगी।

कुलपति ने निजी विश्वविद्यालयों से प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा निरंतर बढ़ रही है और सरकारी विश्वविद्यालयों को अपनी गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार क्षमता के बल पर स्वयं को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने शिक्षकों और अधिकारियों से आह्वान किया कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टि से सुदृढ़ बनाएं। कुलपति ने सुशासन पर बल देते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वित्तीय संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और अनुशासित प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस बैठक में कुलसचिव डॉ कृष्णकांत, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो एस सी मलिक समेत विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष एवं स्टैच्यूटरी अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...