सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉ. सविता सिंघल की पुस्तक का चिकित्सा जगत में रहेगा अहम योगदान : कुलपति डाॅ.एच.के. अग्रवाल


Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के स्त्री रोग विभाग की यूनिट हेड डॉक्टर सविता सिंघल द्वारा लिखी गई पुस्तक पीडियाट्रिक एंड एडोलिसेंट गायनेकोलॉजी का बुधवार को कुलपति डॉक्टर एच.के. अग्रवाल, निदेशक डॉक्टर एस के सिंघल और चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुंदन मित्तल ने विमोचन किया। स्त्री रोग विभाग की यूनिट हेड और डीन छात्र कल्याण डॉ सविता सिंघल ने बताया कि वह इस पुस्तक की एडिटर हैं और डॉ मोनिका दलाल को-एडिटर हैं। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में बाल्यावस्था और युवावस्था में लड़कियों के सामने आने वाली सभी स्त्री रोग विभाग की समस्याओं के बारे में लिखा गया है। डॉ सविता सिंघल ने बताया कि बाॅल्य और युवा अवस्था में लड़कियों को काफी सारी स्त्री रोग से विभाग से संबंधित समस्याएं आती हैं, तो ऐसे में इस पुस्तक के अंदर विस्तार से बताया गया है कि उसका क्या कारण हो सकता है और नई तकनीक से उसका क्या इलाज संभव है इसके बारे में सभी विस्तार से जानकारी उपलब्ध इस पुस्तक में करवाई गई है। डॉ सविता सिंघल ने कहा कि अक्सर लड़कियों को हार्मोन से संबंधित समस्याओं की समस्या रहती है जैसे पीसीओडी आदि तो उसके बारे में भी इस पुस्तक में विस्तार से वर्णन किया गया है, वहीं इसके निदान की भी विधियां बताई गई हैं। डॉ सविता सिंघल ने बताया कि जो विद्यार्थी एमबीबीएस कर रहे हैं उनको नेशनल मेडिकल काउंसिल के हिसाब से ओएसकी डाला गया है जो की काफी मददगार होता है।

सहायक लेखक डॉ मोनिका दलाल ने बताया कि इस पुस्तक की प्रस्तावना एम्स नई दिल्ली के पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉ जे बी शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक स्त्री रोग विभाग की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करती है और इसका उद्देश्य युवावस्था में लड़कियों को होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक करना है। कुलपति डॉ एचके अग्रवाल ने डॉ सविता सिंघल और डॉ मोनिका दलाल को बधाई देते हुए कहा यह पुस्तक चिकित्सा जगत में एक महत्वपूर्ण योगदान है। यह पुस्तक युवावस्था में लड़कियों को होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक करने में मदद करेगी। डाॅ. अग्रवाल ने कहा कि हमारे संस्थान के चिकित्सकों द्वारा पुस्तक लिखना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अनुभवों को अवश्य प्रकाशित करवाना चाहिए। निदेशक डॉ. एस.के सिंघल ने कहा, डॉ. सविता सिंघल की यह पुस्तक स्त्री रोग विभाग में एक महत्वपूर्ण संसाधन होगी। यह पुस्तक चिकित्सा छात्रों और पेशेवरों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। डाॅ. सिंघल ने बताया कि डाॅ. सविता और डाॅ. मोनिका की पुस्तक एमबीबीएस, एमडी, नर्सिंग, जनरल प्रैक्टिशनर और पैरामेडिकल के लिए काफी ज्ञानवर्धक साबित होगी। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल, डाॅ. रमेश वर्मा, डॉ मिनाक्षी, डॉ कृष्णा, डॉक्टर नीतू ,डॉक्टर अंजली भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...