सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीजीआई में हरियाणा विधानसभा की मेडिकल एजुकेशन एंड हेल्थ सर्विसेज कमेटी का दौरा


Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में गुरुवार को हरियाणा विधानसभा की मेडिकल एजुकेशन एंड हेल्थ सर्विसेज की सब्जेक्ट कमेटी ने पीजीआईएमएस का दौरा किया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने पीजीआईएमएस के निदेशक कार्यालय में अधिकारियों के साथ वार्ता की और संस्थान में निरीक्षण किया। पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने सभी सम्मानित विधायकों का स्वागत किया और अधिकारियों से अवगत करवाया। डाॅ. एच.के. अग्रवाल ने बताया कि संस्थान एक परिवार की तरह मरीजों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि कमेटी द्वारा संस्थान में पौधारोपण करके हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ एस. के. सिंघल ने बताया कि कमेटी में चेयरपर्सन के तौर पर इंद्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राम कुमार कश्यप, बरोदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री इंदुराज सिंह नरवाल, महम विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलराम दांगी, बादली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप वत्स, नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार, और बावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार शामिल थे। डॉ सिंघल ने बताया कि कमेटी ने सबसे पहले निदेशक कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में संस्थान के सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग की, जिसमें उन्हें विस्तार से संस्थान के बारे में स्लाइड के माध्यम से विस्तार से बताया गया।

 कमेटी के सदस्यों ने पीजीआई के अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं से संतुष्टि जाहिर की और कुछ जरूरी सुझाव दिए, जिन पर संस्थान के अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से अमल किया जाएगा। डॉ. सिंघल ने बताया कि कमेटी ने सुझाव दिया है कि संस्थान के ग्रुप ए,बी और सी श्रेणी के पदों को भरने के लिए सरकार को पत्र लिखा जाए, ताकि एचपीएससी और एचएसएससी की जगह विश्वविद्यालय के पास खुद की भर्ती करने की पावर आ जाए और भर्ती प्रक्रिया में तेजी आए। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सचिन गुप्ता, हरियाणा विधानसभा से नरेन दत्त अतिरिक्त सचिव, सुल्तान सुपरिटेंडेंट, राजदीप, संदीप, विश्वविद्यालय से कुलसचिव डॉ रूप सिंह, डीन डॉ अशोक चौहान, डीन एकेडमिक डॉ एमजी वशिष्ठ, डीएसडब्लू डॉ सविता सिंघल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन मित्तल, डाॅ. बलजीत, जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ उमेश यादव सहित संस्थान के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...