सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समर्पण दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि, संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों का लिया संकल्प



Indiknow, गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारत रत्न परम पूज्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “समर्पण दिवस” कार्यक्रम का आयोजन कवि नगर रामलीला मैदान के श्रीजानकी भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने सभी के साथ पंडित जी के जीवन दर्शन पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उपस्थित जनों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके जीवन, कृतित्व एवं विचारों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेन्द्र शिशौदिया ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से ही उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत किया, किंतु राष्ट्रसेवा का संकल्प कभी कमजोर नहीं होने दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य करते हुए संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में अग्रणी रहे।”

उन्होंने आगे कहा कि दीनदयाल जी द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानववाद’ भारतीय चिंतन पर आधारित एक समग्र जीवन-दर्शन है, जिसे एकात्म मानव दर्शन भी कहा जाता है। इसमें व्यक्ति, समाज, प्रकृति और राष्ट्र के संतुलित एवं समन्वित विकास की परिकल्पना की गई है। उनकी कृतियाँ ‘एकात्म मानववाद’, ‘राष्ट्र जीवन की दिशा’ तथा ‘पोलिटिकल डायरी’ आज भी कार्यकर्ताओं को विचार आधारित राजनीति का मार्ग दिखाती हैं। उनका जीवन सादगी, सेवा, संगठन और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक था।

श्री शिशौदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को धरातल पर उतार रही है। जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अनेक योजनाएं दीनदयाल जी के अंत्योदय के विचार को साकार कर रही हैं। सरकार का प्रत्येक निर्णय अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व महापौर आशु वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अंत्योदय केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग के उत्थान का संकल्प है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि जब तक अंतिम व्यक्ति का उत्थान नहीं होगा, तब तक राष्ट्र का विकास अधूरा रहेगा। आज हमें सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से अंत्योदय के इस विचार को व्यवहार में लाना होगा।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “एकात्म मानववाद या एकात्म मानव दर्शन केवल राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित समग्र दृष्टि है। यह दर्शन व्यक्ति और समाज के बीच संतुलन स्थापित करते हुए समरसता, स्वावलंबन और नैतिक मूल्यों पर आधारित राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। समर्पण दिवस हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों के विस्तार और अंत्योदय के सिद्धांत को जीवन में उतारकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं सेवा अभियानों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष बलदेव राज शर्मा, अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, सरदार एस.पी. सिंह,  अजय शर्मा, पूर्व विधायक रूप चौधरी, राजेश्वर प्रसाद, अनिल स्वामी, सुनील यादव, महामंत्री पप्पू पहलवान, महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, महानगर मंत्री गुंजन शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, ऋचा भदौरिया, पूनम सिंह सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्षदगण, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के संगठनात्मक कौशल एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

अंत में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन बॉबी त्यागी ने किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...