Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग अधिकारियों की पदोन्नति के अवसर पर नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान विकास फोगाट और डीएनएस हनी प्रभा ने कुलपति डॉक्टर एच के अग्रवाल और अन्य अधिकारियों का आभार प्रकट किया। कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि नर्सिंग अधिकारी हमारे स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं और उनकी सेवाएं अनमोल हैं। हम उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को पहचानते हैं और उनकी पदोन्नति से हमें खुशी है। डाॅ. अग्रवाल ने कहा कि यह पदोन्नति न केवल उनके लिए सम्मान है, बल्कि हमारे पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है कि कर्मचारी को यदि समय पर पदोन्नित मिलती है तो उससे उसका हौंसला बढता है।
उन्होंने कहा कि हम नर्सिंग एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हैं और उनके साथ मिलकर कर्मचारियों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डाॅ. अग्रवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमारे नर्सिंग अधिकारी अपने काम में उत्कृष्टता प्राप्त करें और हमारे मरीजों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। नर्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन मनोज खटाना ने कहा कि एसोसिएशन के सतत प्रयासों और सकारात्मक संवाद के फलस्वरूप 6 सहायक नर्सिंग अधीक्षक अधिकारियों ने पदोन्नत किए और उनमें से एक कर्मचारी 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो गईं। नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान विकास फौगाट ने कहा कि एसोसिएशन के निरंतर प्रयासों के कारण पीजीआई के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पदोन्नति पाकर 1 दिन बाद ही सहायक नर्सिंग अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्ति हुई है, जिससे उन्हें सम्मानजनक सेवानिवृत्ति का अवसर मिला। नर्सेज एसोसिएशन सदैव अपने सदस्यों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करती रहेगी। विकास फौगाट ने कहा कि उनकी एसोसिएशन कुलपति डाॅ. अग्रवाल, निदेशक डाॅ.एस.के. सिंघल, चिकित्सा अधीक्षक डा. कुंदन मित्तल सहित प्रशासन का आभार व्यक्त करते है जिन्होंने इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया। इस अवसर पर नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान विकास फोगाट ने कहा कि यह पदोन्नति नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक बड़ा सम्मान है और इससे उन्हें अपनी सेवाओं के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। विकास फौगाट ने कहा कि इस पदोन्नति से नर्सिंग अधिकारियों में खुशी की लहर है और वे अपने काम में और भी ज्यादा समर्पण के साथ जुटने के लिए तैयार हैं। नर्सिंग एसोसिएशन के इस प्रयास से नर्सिंग अधिकारियों को अपना हक मिले और उन्हें सम्मानजनक सेवानिवृत्ति का अवसर मिले। सचिव राहुल वत्स ने कहा कि नर्सिंग एसोसिएशन के प्रयास से नर्सिंग अधिकारियों को सम्मानजनक सेवानिवृत्ति का अवसर मिला है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें