Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन का वार्षिक कैलेंडर लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंगदान और ऊतक प्रत्यारोपण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए यह कैलेंडर एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारत में हर साल लगभग 5 लाख लोग अंगों की अनुपलब्धता के कारण मर जाते हैं। इनमें से करीब 2 लाख लोग लिवर की बीमारी से, 50,000 लोग हृदय बीमारी से और 1.5 लाख लोग किडनी की बीमारी से मर जाते हैं। लेकिन एक व्यक्ति के अंगदान से 8 लोगों की जान बचाई जा सकती है। डॉ एच के अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि वे अंगदान के लिए आगे आएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अंगदान एक निःस्वार्थ और मानवतावादी कार्य है जो एक व्यक्ति के जीवन को नया अर्थ देता है। कुलसचिव डॉ रूप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय अंगदान और प्रत्यारोपण के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है और इस कैलेंडर के माध्यम से हम लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे।
निदेशक डॉ एसके सिंघल ने बताया कि यह कैलेंडर अंगदान और प्रत्यारोपण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। डॉ एस के सिंघल ने कहा कि यह कैलेंडर पूरे हरियाणा के सिविल अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भी भेजे जाएंगे ताकि वहां पर ओपीडी में आने वाले मरीजों को अंगदान के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब से मैं आ गया है कि हमें अंगदान के प्रति जागरूक होकर अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करके अंगदान की शपथ पत्र भरवाना चाहिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुंदन मित्तल ने कहा कि अंगदान एक महत्वपूर्ण कार्य है और हमें इसके लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोटो हरियाणा प्रदेश में लोगों को अनुदान के प्रति जागरूक करने के लिए अच्छी मुहिम चला रहा है। सोटो के नोडल अधिकारी ने बताया कि अंगदान के लिए पंजीकरण करना बहुत आसान है और लोग NOTTO (नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन) की वेबसाइट पर जाकर या अपने राज्य के ऑर्गन डोनेशन सेंटर पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीप्ति खरब ने बताया कि कोई भी अंगदान का शपथ पत्र भरने के लिए चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय स्थित स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन के कमरा नंबर 17 में आकर अंगदान के प्रति जागरूकता प्राप्त कर सकता है व अंगदान का शपथ पत्र भर सकता है।
इस मौके पर कुलसचिव डॉ रूप सिंह, निदेशक डॉ एस के सिंघल,डीन एकेडमिक अफेयर एस डॉक्टर एमजी वशिष्ठ, डीन डॉ अशोक चौहान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन मित्तल, प्राचार्य डॉ संजय तिवारी, स्त्री रोग विभाग अध्यक्ष डॉ पुष्पा दहिया, नोडल अधिकारी डॉ सुखबीर सिंह, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीप्ति भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें