सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिशु रोग विभाग के लोगो का कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने किया अनावरण


Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एच के अग्रवाल ने शिशु रोग विभाग द्वारा तैयार किए गए अपने विभाग के लोगो और उसकी स्टाम्प का शुक्रवार को अनावरण किया। इस अवसर पर शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर कुंदन मित्तल और उनकी टीम को बधाई देते हुए डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि पीडियाट्रिक्स ने लोगों में एक पहचान बनाई है, जो बच्चों की ग्रोथ को रिप्रेजेंट करता है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि शिशु रोग विभाग ने एक पौधा बनाया है, जिसकी जड़ मजबूत हो तो वह काफी बड़ा हवादार और फलदार बनता है। उन्होंने कहा कि यह लोगो और स्टाम्प विभाग की एक अलग पहचान है और इससे विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह लोगों दर्शाता है कि शिशु रोग विभाग के चिकित्सक अपने मरीज के प्रति कितने समर्पित हैं।

 कुलसचिव डॉ रूप सिंह ने कहा कि यह लोगो और स्टाम्प शिशु रोग विभाग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे विभाग की सेवाएं और बेहतर होंगी। कार्यकारी निदेशक डॉ अशोक चौहान ने कहा कि संस्थान शिशु रोग विभाग के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।  शिशु रोग विभागाध्यक्ष और चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन मित्तल ने कहा कि यह लोगो और स्टाम्प विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसे बनाने में विभाग के सभी चिकित्सकों और निषेचन विभाग के डॉक्टर प्रशांत कुमार ने अपना काफी सहयोग दिया है। इससे विभाग की सेवाएं और बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम इस लोगो और स्टाम्प को लेकर बहुत उत्साहित है और इससे विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। डॉ मित्तल ने कहा कि शिशु रोग विभाग बच्चों के स्वास्थ्य के लिए समर्पित है और यह लोगो और स्टाम्प हमारी इस समर्पण की पहचान है। डॉ कुंदन मित्तल ने बताया कि इस लोगो के माध्यम से दिखाया गया है कि एक बच्चे की देखभाल किस प्रकार मां के गर्भ से ही शुरू हो जानी चाहिए और उसकी अच्छी देखभाल से एक स्वस्थ शिशु का जन्म होता है। एक स्वस्थ बच्चा आगे चलकर देश के उज्जवल भविष्य में अपना सहयोग देता है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से सोच रहे थे कि शिशु रोग विभाग का अपना एक अलग लोगो और स्टैंप  होनी चाहिए जिससे विभाग के चिकित्सकों को एक प्रेरणा मिले और वे अधिक लग्न के साथ अपने मरीजों का इलाज कर उन्हें जल्द स्वस्थ कर घर भेज सकें। डॉ मित्तल ने कहा कि ‌ किसी भी विभाग के लोगो से आम जनता का विभाग के प्रति विश्वास और भरोसा बढ़ता है

इस अवसर पर डॉ एनडी वासवानी, डॉ आलोक खन्ना,डॉ अलका यादव, डॉ कपिल भल्ला,डॉ  अंजलि,डॉ वंदना,डॉ नेहा,डॉ नीरज भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...