रिसर्च कॉन्क्लेव की तैयारियां पूरी: कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने लिया जायजा, 17 अप्रैल को सुश्रुत ऑडिटोरियम में होगा आयोजन
Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले चौथे रिसर्च कॉन्क्लेव कम कॉन्फ्रेंस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने सुश्रुत ऑडिटोरियम पहुंचकर आयोजन स्थल, तकनीकी व्यवस्थाओं और वैज्ञानिक सत्रों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉन्क्लेव के दौरान आने वाले देशभर के विशेषज्ञों और युवा शोधकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कॉन्क्लेव की इंचार्ज डॉ पुष्पा दहिया ने बताया कि देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों जैसे एम्स दिल्ली, आईसीएमआर, निमहंस और टाटा-आईआईएससी से विख्यात प्राध्यापक और विशिष्ट रिसर्चर विद्यार्थियों को रिसर्च के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराएंगे और मार्गदर्शन करेंगे।
जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ वरुण अरोड़ा ने कहा कि इस कॉन्क्लेव में करीब 600 रजिस्ट्रेशन हो चुकी हैं और 250 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। गेस्ट स्पीकर्स के तौर पर टाटा-आईआईएससी मेडिकल स्कूल, बेंगलुरु से नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं हेड डॉ. सुंदररमन स्वामीनाथन, निमहंस, बेंगलुरु से प्रोफेसर ऑफ एपिडेमियोलॉजी डॉ. गिरीश एन राव, आईसीएमआर नई दिल्ली से डॉ. आशु ग्रोवर साइंटिस्ट-जी, एम्स नई दिल्ली से रेडियोलॉजी प्रोफेसर डॉ. देवसेनापथी कंदास्वामी शिरकत करेंगे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें