नारी शक्ति वंदन अधिनियम बारे आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 28 अप्रैल तक जिला में चलाया जा रहा है प्रचार अभियान : उपायुक्त सचिन गुप्ता
- सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडलियां लोक गीतों के माध्यम से कर रही है जागरूक
Indiknow, रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से आगामी 28 अप्रैल 2026 तक प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रचार अभियान के दौरान विभागीय भजन पार्टी एवं जिला स्तर पर रखी गई अनुबंधित 6 भजन पार्टियों द्वारा लोक गीतों के माध्यम से नागरिकों को इस अधिनियम की जानकारी दी जाएगी। उन्होने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को संसद एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से गत वर्ष 2023 में संसद में इस अधिनियम को पारित करवाया गया है। सरकार के निर्देशानुसार आमजन को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि उन्हें महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की दिशा में सरकार द्वारा लिये जा रहे निर्णयों से अवगत करवाया जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें