सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला प्रशासन ने नागरिकों को स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत : उपायुक्त सचिन गुप्ता


- गोहाना रोड़ पर नगर निगम द्वारा लगभग 1.5 करोड़ रुपये की राशि से करवाया जायेगा नाले का निर्माण

Indiknow, रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन शहरवासियों को शुद्ध व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के प्रति कृत संकल्प है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 31 मई 2026 मॉनसून सीजन से पूर्व सभी नालों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे कचरे को नगर निगम की कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों में ही डाले तथा शहर में साफ-सफाई व बरसाती पानी की निकासी के लिए अपने सुझाव दें। 

सचिन गुप्ता आज नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ शहर में बरसाती पानी की निकासी के प्रबंधों, नालों की सफाई व कचरा उठाने के लिए किये गए प्रबंधों का अवलोकन कर रहे थे। अधिकारियों की टीम के साथ सर्वप्रथम सीआर बहुतकनीकी कॉलेज की दीवार के साथ पड़े कचरे को तुरंत उठवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। इसके उपरांत उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर होने वाले जलभराव की निकासी के लिए डाली जा रही पाइप लाइन का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने इसके उपरांत स्थानीय सोनीपत रोड़ पर सेक्टर 3 व 4 की पुलिया के नजदीक सीवर की सफाई का निरीक्षण किया तथा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सडक़ के दोनों किनारे बनाये गए नालों की सफाई के कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण करवाये। उन्होंने कहा कि शहर में साढ़े 16 करोड़ रुपये की लागत से एक परियोजना स्वीकृत करवाई गई है, जिसके तहत लगभग 45 किलोमीटर पेयजल पाइप लाइन डाली जायेगी। इसमें शहर में क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन को बदलने तथा आवश्यकता अनुसार नई पाइप लाइन डालने का प्रावधान है। यह परियोजना पूर्ण होने के बाद शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति में मदद मिलेगी। 

सचिन गुप्ता ने कहा कि शहर में स्थित सबसे पुराने प्रथम जलघर के पुराने ढांचे के स्थान पर 27 करोड़ रुपये की लागत से नया ढांचा तैयार किया जायेगा तथा नया स्टोरेज टैंक का निर्माण भी करवाया जायेगा। इस स्टोरेज टैंक का निर्माण होने से इस जलघर की क्षमता में वृद्घि होगी तथा लगभग अढ़ाई दिन क्षमता का अधिक पानी भंडारण किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त स्थानीय सोनीपत सडक़ के साथ-साथ जलघर तक आने वाले खुले वाटर चैनल के स्थान पर 4500 मीटर लंबी 900 एमएम की नई पाइप लाइन बिछाई जायेगी तथा इस पाइप लाइन के माध्यम से पानी को पंपों के माध्यम से जलघर तक पहुंचाया जायेगा। 

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने इसके उपरांत स्थानीय छोटूराम चौक के नजदीक नालों की सफाई का निरीक्षण किया तथा नगर निगम के अधिकारियों को निर्धारित अवधि तक नाला की सफाई करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय अप्पू घर के नजदीक नगर निगम द्वारा निर्मित नाले का निरीक्षण किया, जिसके माध्यम से छोटूराम चौक पर जमा होने वाले पानी को तालाब तक ले जाकर अप्पू घर पर स्थित डिस्पोजल के माध्यम से पानी की निकासी की जाती है। उन्होंने अप्पू घर में जल निकासी के लिए किये गए प्रबंधों का जायजा लिया तथा जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

सचिन गुप्ता ने इसके उपरांत गोहाना रोड़ पर स्थित कृपाल आश्रम के पास नगर निगम के नाले का निरीक्षण किया। इस स्थल पर लगभग एक किलोमीटर लंबाई के नाले का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए कार्य अलॉट किया गया है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कार्य अलॉट किये गए ठेकेदार को चेतावनी दें कि वे शीघ्र नाले का निर्माण शुरू करवाये अन्यथा दोबारा टेंडर करवाया जायेगा। इस नाले के निर्माण पर लगभग 1.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि नालों में गोबर बहाने वालों के प्रतिदिन चालान किये जाये। ऐसा करने से सीवर व नाले जाम हो जाते है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सोनीपत रोड़, दिल्ली रोड़ व शीला बाईपास पर क्षतिग्रस्त नालों की शीघ्र मरम्मत करवाये। उन्होंने कहा कि सभी नालों की सफाई करवाई जाये ताकि जल का प्रवाह बाधित न हो। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो नाले अभी तक कनेक्ट नहीं है, उन्हें जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद कर जल्दी कनेक्ट करवाये ताकि जल निकासी का कार्य सुचारू ढंग से हो सकें।  इस अवसर पर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता शिवराज, कार्यकारी अभियंता संजीव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता जगमाल, नगर निगम के एमई सत्यव्रत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...