Indiknow, झज्जर। दूबलधन कॉलेज में होने वाले महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री हरियाणा और उसके साथी विधायकों के सम्मान-समारोह की तैयारी यौवन पर पंहुच गई है। समाज सेवी हरि ओम सिवाना, साधुराम और जोगेंद्र उर्फ जोगी सहित दानवीरो ने अपनी तिजोरी भी समारोह के लिए खोल दी हैं। वहीं आम आदमी भी अपने सामर्थ्य के अनुसार चंदा देकर शिक्षा-सुधार अनुष्ठान मे अपनी भागीदारी कर रहा है। दूबलधन किरमान में रमेश चार्ज, समशेर सिंह, राजवीर शास्त्री, देव वर्मा, लीलू, देवेंद्र, सतपाल, रामचंद्र, सच्चा सिंह व राजकुमार शर्मा एमडीयू आदि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। आज बीध्यान व घिक्यान पान्ने मे भी हर एक आदमी एक दूसरे को निमंत्रण देते घूम रहे है। सिवाना में कलूराम बीडीसी, सतबीर सिंह पूर्व चेयरमैन, धर्मेन्द्र उर्फ कालू, अनिल, प्रमोद पूर्व सरपंच, सुरेश व जगमोहन मास्टर व चिमनी में संजीव कादयान, कश्मीर सिंह, हरि सिंह पूर्व सरपंच, कंवर नंबरदार, राममेहर साहब आदि सहित घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। ढराणा में सुंदर सिंह, बल्ला नंबरदार, सुरेंद्र बाबूजी आदि सहित जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। इस इलाके का कोई भी गांव और गली-मौहल्ला ऐसा नहीं है जहां पर सम्मान समारोह की तैयारी की चर्चा न हो। दादरी में समाजसेवी कपूर सिंह जाखड़ व राजविरेंदर बाबू जी लोगो को प्रेरित कर रहे है। वही रोहतक में आनंद लेक्चर, शिवनारायण शास्त्री, अशीष कादयान, जबर सिंह, समंदर कौशिक, प्रोफेसर कुलताज सिंह, कंवर सिंह दौलता व बेदपाल दौलता आदि निमंत्रण देने में जुटे हुए हैं। आज सुधार समिति को बड़ी सफलता हाथ तब लगी, जब कॉलेज के पूर्व में प्रधान रहे अशोक कादयान, रामफल सिंह, बलजीत फोगाट, नरेश कादयान, सुखविंदर सिंह व संजीव प्रधान ने संयुक्त बयान में सम्मान समारोह की तैयारी मे लोगों को जुट जाने का आह्वान किया तथा कॉलेज के स्वर्णिम भविष्य के लिए रिकॉर्ड तोड़ संख्या में पहुंचने की अपील की। हिन्द केसरी सुरेश पहलवान व ओलंपियन सत्यवान व सत्यव्रत, राजा पहलवान मलिकपुर को भी समारोह में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है। स्टार से लेकर आम आदमी तक इस समारोह में पहुंचेंगे । झज्जर के प्रशासनिक अधिकारी अपने दफ्तरों को छोड़कर कॉलेज और आसपास का जायजा ले रहे हैं। लोक संपर्क विभाग ने प्रचार व समारोह की तैयारी को अपने हाथों में ले लिया है।
सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन
Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें