सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में हरियाणा स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : डॉ. अरविंद कुमार शर्मा

- मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की 9 विभिन्न योजनाओं का पंचकूला से किया शुभारंभ
- जिला के नागरिक अस्पताल में स्थापित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महिला क्लीनिक का किया उद्घाटन
- सिविल अस्पताल परिसर में बनने वाले अमृत फार्मेसी स्टोर का किया शिलान्यास
- सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना

Indiknow, रोहतक । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के कार्यक्रम में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सौ करोड़ रुपये से अधिक की 9 विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में स्थानीय नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महिला क्लीनिक का शुभारंभ तथा अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास भी शामिल है। जिलावासियों को इन परियोजनाओं से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता, निर्वाचन, कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में स्थानीय नागरिक अस्पताल में स्थापित स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार महिला क्लीनिक का बतौर मुख्यातिथि उद्घाटन किया तथा इसी अस्पताल परिसर में बनने वाले अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास किया। उन्होंने इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. धनवंतरी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन से किया। विभाग द्वारा स्वास्थ्य परियोजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण भी किया गया।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक नई योजनाएं लागू की जाएंगी। 

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू किए गए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, सशक्त राष्ट्र अभियान के तहत सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज नई पहल की गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति कृतसंकल्प है तथा महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए प्रयासरत है। 

विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 36 स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन तथा 16 स्वास्थ्य संस्थानों की आधारशिला रखी गई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 23 जिला अस्पतालों में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार क्लीनिक की शुरुआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में की थी। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए शुरू किए गए इन क्लीनिकों में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, जांच तथा उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हृदय रोगियों को समय रहते बीमारी की पहचान और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टेली-ईसीजी सेवाओं की भी शुरुआत की गई है। इस सेवा के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह शीघ्रता से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे गंभीर हृदय रोगों के उपचार में सहायता मिलेगी। आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण ब्रांडेड दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी 23 जिलों में अमृत फार्मेसी शुरू की जा रही हैं। रोहतक के नागरिक अस्पताल में भी अमृत फार्मेसी का शुभारंभ किया गया है, जहां मरीजों को आवश्यक दवाइयां 90 प्रतिशत तक की छूट पर उपलब्ध होंगी। 

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक जिला में भी पिछले 11 वर्षों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार विस्तार और सुधार हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से नागरिक अस्पताल रोहतक का व्यापक नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है, जिससे मरीजों को और अधिक सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। 

निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेशभर में 4600 आशा कार्यकर्ताओं को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल के अंतर्गत रोहतक जिला की सभी आशा कार्यकर्ताओं को भी आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में वे प्रभावी ढंग से अपनी सेवाएं दे सकें। उन्होंने 58 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हो रहे सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र को शुभकामनाएं दी तथा उनके सेवाकाल के दौरान समर्पण भाव से लोगों की सेवा करने के लिए प्रशंसा की।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को शॉल व पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, चेयरमैन उदयभान मलिक, दीपक निवास हुड्डा, प्रतिभा सुमन, राजकमल सहगल, संगीता सिंघल, गुलशन दुआ, नागेंद्र शर्मा, नरेंद्र खट्टर, अनीता बुधवार, डॉ. अंकुश बिड्डू, राजकुमार सुनारिया, वीर सिंह हुड्डा, पार्षद सुमन, सुरेश किराड़, संजय परमार, पदम ढुल, दीपू नागपाल, अशोक वर्मा, कविता इंदौरा, राजीव भनकर सहित प्रशासनिक अधिकारियों में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, नगराधीश शुभम, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, तहसीलदार यशपाल शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सकगण, आशा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...