Indiknow, झज्जर। दूबलधन के नजदीकी माजरा गांव के लोग हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व देवेंद्र कादयान विधायक का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत करेंगे तथा इसके साथ ही माजरा की बेटी और राई की विधायक कृष्णा गहलोत का भी गांव की महिलाएं देहाती अंदाज में स्वागत-सत्कार करेंगी। इसकी तैयारी के लिए माजरा स्थित छोटू राम धर्मशाला में एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिक्षाविद् नसीब ने की।
इस पंचायत में सर्वसम्मत से दूबलधन कॉलेज रूपी पौधे को रोपने वाले संस्थापक स्तंभ प्रिंसिपल हुकम सिंह के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पंचायत में पूर्व जिला पार्षद मास्टर जय भगवान, नरेंद्र पूर्व सरपंच, नीरज सरपंच, विनोद सरपंच, समाजसेवी डॉक्टर सुरेंद्र,जागेराम,सूरजमल बीडीसी,चांद मास्टर, सुखचंद कादयान, प्रोफेसर अजय कादयान, राजबीर डबास, सुरेश सरपंच आदि वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हर घर से एक आदमी ट्रैक्टरों के काफिले के साथ कॉलेज के सम्मान-समारोह में जाएंगे, ताकि दूबलधन कॉलेज में विज्ञान व स्नातकोत्तर के विषयो की पढ़ाई का विस्तारीकरण हो सके। इसमें अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।
इस सम्मान समारोह को बल तब मिला जब महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मिलाप सिंह पूनिया ने भी इस समारोह का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। जटेला धाम के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास की गरिमामयी उपस्थिति जनता का विशेष आकर्षण होगी। गांव में प्रोफेसर ओमपति बेनीवाल, प्रोफेसर सुमन कुंडू कादयान और मूर्ति देवी की रहनुमाई में महिलाओं ने भी प्रचार का बीङा उठा लिया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रहेगी।युवा समाजसेवी लाखा प्रधान सैकड़ो के काफिले के साथ दूबलधन कॉलेज में गाजेबाजे के साथ जाएंगे, वहीं इस गांव के लोगों ने मलिकपुर,सफीपुर, सिवाना, अच्छेज पहाड़ीपुर,बिगोवा, पिलाना व पलङा आदि गांव में भी प्रचार करने का जिम्मा ले लिया है। अतः दूबलधन कॉलेज का सम्मान समारोह अब ऐतिहासिक स्वरूप धारण करने की ओर बढ़ रहा है। समाजसेवी कृष्ण फोर्ड जिलापार्षद,समंदर थानेदार,सतेंद्र पटवारी, जयपाल नंबरदार, मनोज कुमार, बल्लू मास्टर,भरथरी मास्टर प्रोफेसर समंद्र कौशिक, प्रोफेसर कुलताज सिंह, शिवनारायण शास्त्री भी आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें