- शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस
Indiknow, रोहतक। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्थानीय सेक्टर-1 स्थित निवास पर पहुंचकर हरियाणा भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल के भाई संतोष बंसल की धर्मपत्नी संगीता बंसल के स्वर्गवास पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा समाज एवं पार्टी परिवार बंसल परिवार के साथ खड़ा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, सुरेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अमित बंसल, एडवोकेट वजीर खोखर, विकास रोहिल्ला, मनोज वर्मा, मदन चौहान तथा कमल धींगड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें