- शिकायत पोर्टल की लंबित शिकायतों का समयबद्ध करवाये उचित निपटारा
Indiknow, रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे समाधान शिविरों के अलावा अन्य सभी शिकायत पोर्टल का नियमित रूप से अवलोकन करें तथा लंबित शिकायतों का समयबद्ध उचित निपटारा करवाना सुनिश्चित करें। सचिन गुप्ता ने कहा है कि अधिकारी समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों एवं रि-ओपन हुई शिकायतों का समयबद्ध स्थायी समाधान करवाये ताकि नागरिकों को राहत मिले। शिकायत का समाधान करते समय संबंधित नागरिकों से संवाद अवश्य किया जाये तथा उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट किया जाये। जिला प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित अवधि में प्राथमिकता के आधार नागरिकों की समस्याओं का उचित समाधान करवाया जा रहा है। नागरिकों का फीडबैक लेने के लिए कॉलिंग सेल भी कार्यरत है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि अधिकारी जनसंवाद की लंबित शिकायतों का भी निर्धारित अवधि में उचित समाधान करवाये। सरकार द्वारा निर्देश दिये गए है कि अधिकारी सभी शिकायत पोर्टल की शिकायतों का समय पर सही निपटारा करवाये ताकि नागरिकों को समस्याओं से निजात मिले। उन्होंने कहा है कि अधिकारी जनसंवाद के अलावा सीएम विंडो, एसएमजीटी एवं सीपीग्राम्स सभी शिकायत पोर्टल का नियमित रूप से स्वयं अवलोकन करें। इन पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होते ही अंडरटेक करें तथा शिकायत के निपटारे की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें।
जिला प्रशासन द्वारा शिकायत पोर्टल पर शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की गई :
उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार नगराधीश शुभम ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में सभी शिकायत पोर्टल की लंबित शिकायतों के निपटारे की बारी-बारी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी इन सभी पोर्टल की लंबित शिकायतों का निर्धारित अवधि में यथासंभव निपटारा करवाये। समाधान शिविर के अलावा जनसंवाद, सीएम विंडो, एसएमजीटी व सीपीग्राम्स की हर लंबित शिकायत का गंभीरता के साथ निपटारा करवाये।
समीक्षा बैठक में परिवहन डिपो के महाप्रबंधक नवीन कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता राजीव राठी, संजीव कुमार व संदीप, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, जिला सांख्यिकी अधिकारी नवदीप खत्री, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, एलडीएम महाबीर प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं भाजपा के प्रतिनिधि डॉ. अंकुश बिड्डू मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें