Indiknow, रोहतक : हाई पावर कमेटी हरियाणा सरकार के पूर्व सदस्य रणबीर सिंह आर्य की बेटी इंदू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक जताकर परिवार को सांत्वना दी। गांधी आश्रम सोसाइटी रोहतक के प्रमुख सेवादार एडवोकेट प्रवीन सिंह आर्य (भाई) ने बताया कि बेटी इंदू ने 40 वर्ष की उम्र में संसार को अलविदा कह दिया। एक वर्ष पूर्व दामाद पवन कुमार भी स्वर्ग सिधार गए थे। परिवार में भारी दुःख का माहौल है। स्वर्गीय इंदू अपने पीछे 2 जवान बेटे छोड़ कर गई। इस दुख की घड़ी में विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व मेयर सेठ मनमोहन गोयल, पूर्व मेयर प्रत्याशी सूरजमल किलोई, बलवान रंगा, सुलभ गुगनानी, सुखबीर फरमाना पूर्व विधायक,जयभगवान रंगा सचिव गांधी आश्रम सोसाइटी,वेद मेहरा उपप्रधान,एडवोकेट देवेंद्र सैनी, एडवोकेट चेतना अरोड़ा, एडवोकेट धर्मबीर कलसन्न, सुरेश बोड़वाल ज्वाइंट कमिश्नर एक्साइज एंड टैक्सेशन, प्रोफेसर पवन कुमार, धर्मबीर पूर्व सरपंच करोंथा, नरेंद्र आर्य कार्यवाहक प्रधान गुरु रविदास मंदिर तेज कालोनी,जगबीर राठी प्रधान रविदास हॉस्टल,जयभगवान सोलंकी, धनराज रंगा व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आर्य परिवार को ढांढस बंधाया।
सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन
Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें