सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पिता की अंतिम इच्छा पर बेटे ने देहदान कर कपूर परिवार बना मिसाल : निदेशक डॉ एस के सिंघल


 Indiknow, रोहतक । मरने के बाद भी शरीर किसी के काम आ जाए तो जीवन सफल है। इस विचार को जीने वाले पाड़ा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय श्री शिवलाल कपूर ने मृत्यु के बाद भी समाजसेवा की जो लौ जगाई, वह आज पूरे हरियाणा के लिए प्रेरणा बन गई है। उनके सुपुत्र अमित कपूर ने पिता की अंतिम इच्छा को सर्वोपरि रखते हुए धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी और बेटियों सुमन, किरण, सोनिया व मोनिका की सहमति से उनका देहदान पीजीआईएमएस रोहतक को कर दिया।

स्व. शिवलाल कपूर जीवनभर जीते जी रक्तदान - जाते-जाते अंगदान,मरणोपरांत नेत्रदान एवं देहदान' के संकल्प पर अडिग रहे। पटवार खाना, गोहाना रोड स्थित शिवालय मंदिर के समीप निवास करने वाले शिवलाल जी ने परिवार को भी यही संस्कार दिए थे। उनके निधन के बाद बेटे अमित ने गम को ताकत में बदला और भारत विकास परिषद से संपर्क कर देहदान की प्रक्रिया पूरी की। इस पुण्य कार्य में परिषद के संयोजक अशोक कुमार गुप्ता, शाखा अध्यक्ष विक्रांत शर्मा, सेवा संयोजक संजय भाटिया एवं रजिंदर कत्याल जी का विशेष सहयोग रहा। परिषद के सदस्यों ने न सिर्फ कागजी कार्यवाही में मदद की, बल्कि पूरे परिवार का हौसला भी बढ़ाया।

सोमवार को स्व. शिवलाल जी का पार्थिव शरीर सम्मान के साथ पीजीआईएमएस रोहतक के एनाटॉमी विभाग को सौंपा गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने कपूर परिवार से मिलकर आभार जताया और सांत्वना दी। डॉ. सिंघल ने कहा कि देहदान वीरों का काम है। स्व. शिवलाल जी ने मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का मार्ग चुना। उनका यह बलिदान मेडिकल के सैकड़ों छात्रों को डॉक्टर बनाएगा और आने वाली पीढ़ियों का इलाज संभव करेगा। एनाटॉमी की पढ़ाई बिना कैडावर के अधूरी है। एक देह से कम से कम 15-20 छात्र शरीर रचना विज्ञान सीखते हैं। पीजीआईएमएस परिवार स्व. शिवलाल जी को नमन करता है और कपूर परिवार के साहस को सलाम करता है।

डॉ सिंघल ने आमजन से भावुक अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से आप एक जान बचाते हैं, पर देहदान से आप सैकड़ों डॉक्टर तैयार कर हजारों जानें बचाने का रास्ता बनाते हैं। मैं हर सक्षम व्यक्ति से अनुरोध करता हूं कि सोटो हरियाणा के साथ मिलकर  अंगदान का संकल्प लें। यही सच्ची मानव सेवा है।

बेटी बोलीं- पापा अब कई डॉक्टर बनाकर हजारों को जीवन देंगे  

बेटी सुमन ने नम आंखों से बताया कि पापा हमेशा कहते थे कि शरीर मिट्टी है, इसे जलाने से बेहतर है कि किसी के काम आ जाए। आज हमें गर्व है कि पापा से मेडिकल के छात्र पढ़ कर हजारों लोगों की जान बचाएंगे। वो शरीर से नहीं, अपने कर्मों से हमेशा अमर रहेंगे। 

देहदान के समय एनाटॉमी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक मलिक, डॉ. गोपाल गुप्ता एवं डॉ. संजय गुप्ता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। डॉ संजय गुप्ता ने कहा कि डॉ सिंघल ने परिवा को एक पौधा भेंट किया। विभाग ने परिवार को आश्वस्त किया कि पार्थिव देह का उपयोग पूरी गरिमा और सिर्फ शैक्षणिक व शोध उद्देश्य के लिए ही किया जाएगा।  

भारत विकास परिषद के संयोजक अशोक गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेज तो बढ़ रहे हैं, पर देहदान के अभाव में छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत आती है। एक कैडावर से पूरा बैच सीखता है। स्व. शिवलाल जी जैसे लोग ही चिकित्सा शिक्षा की रीढ़ हैं। उन्होंने लोगों से अंगदान-देहदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कैसे करें देहदान का संकल्प?  

सोटो की स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ एस के सिंघल ने कहा कि अंगदान की शपथ पत्र भरने का इच्छुक व्यक्ति पीजीआईएमएस रोहतक के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में स्थित कमरा नंबर 17 में आकर अंगदान का फार्म भर सकता है और आमजनता को इसके लिए जागरूक कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिवलाल कपूर का जीवन एक संदेश दे गया शरीर नश्वर है, पर नेक काम से मिली ख्याति अमर होती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...