सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीजीआईएमएस सतलोक आश्रम के साथ प्रदेश में बढाएगा अंगदान जागरूकता : निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल

 


Indiknow, रोहतक । मर कर भी किसी को जीवन दे जाना, इससे बड़ा धर्म कोई नहीं। इसी भाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक एवं सोटो हरियाणा की स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. एस.के. सिंघल ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। डॉ. सिंघल ने गत दिवस सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपालजी महाराज से मुलाकात कर अंगदान महादान के लिए उनका आशीर्वाद और सहयोग मांगा। उन्होंने संतजी से आग्रह किया कि वे अपने लाखों अनुयायियों को अंगदान के लिए प्रेरित करें और शपथ पत्र भरवाएं।  


डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि सोटो हरियाणा की स्टीयरिंग कमेटी का चेयरमैन होने के नाते मेरा एक ही सपना है कि अंगदान के मामले में हरियाणा को पूरे देश में नंबर एक बनाया जाए। एक ब्रेन डेड व्यक्ति के अंगदान से करीब 8 लोगों को नया जीवन मिल सकता है, लेकिन जानकारी के अभाव में हर साल लाखों लोग अंग न मिलने से दुनिया छोड़ देते हैं। इस तस्वीर को बदलने के लिए हमें समाज के हर वर्ग को जोड़ना होगा।

धनाना आश्रम में लगेगा विशेष जागरूकता कैंप : 

डॉ. सिंघल ने बताया कि 26 जून से 28 जून तक सतलोक आश्रम, धनाना में होने वाले विशाल सत्संग समागम में सोटो हरियाणा का विशेष अंगदान जागरूकता कैंप लगाया जाएगा। इस तीन दिवसीय कैंप में पीजीआईएमएस सोटो की टीम श्रद्धालुओं को अंगदान की पूरी प्रक्रिया, ब्रेन डेड की स्थिति और कानूनी पहलुओं की जानकारी देगी। साथ ही मौके पर ही इच्छुक लोगों से अंगदान का शपथ पत्र भरवाया जाएगा। लक्ष्य है कि एक ही आयोजन में हजारों लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाए।  संत रामपाल जी महाराज ने इस नेक कार्य के लिए डॉ. सिंघल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 

 संत रामपालजी ने कहा कि वे देहदान में तो जागरूकता कर रहे हैं, अब अंगदान जैसी महान मुहिम से भी लोगों को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शरीर नश्वर है। मृत्यु के बाद यदि हमारे अंग किसी जरूरतमंद के काम आ जाएं तो यही सच्ची मानव सेवा है। हमारे शास्त्र भी परोपकार को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। संत रामपाल जी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने सभी अनुयायियों से अपील की है कि वे समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और देहदान/अंगदान का संकल्प लें और दूसरों को भी प्रेरित करें।  

धर्मगुरुओं की भूमिका सबसे अहम : 

डॉ. सिंघल ने कहा कि ब्रेन डेड की स्थिति में परिवार सबसे ज्यादा भावनात्मक होता है। ऐसे समय में यदि धर्मगुरु समझाएं तो परिवार अंगदान के लिए आसानी से तैयार हो जाता है। इसलिए मेरा सभी पूज्य संतों, मौलवियों, पादरियों और सामाजिक अगुवाओं से निवेदन है कि वे अपने प्रवचनों और सभाओं में अंगदान का संदेश जरूर दें। आपका एक शब्द सैकड़ों जिंदगियां बचा सकता है।  

सीएसआर से मिलेगा इलाज को बल : 

मुलाकात के दौरान सतलोक आश्रम प्रबंधन ने सीएसआर के तहत पीजीआईएमएस रोहतक को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाने पर भी सहमति दी। डॉ. सिंघल ने बताया कि इन उपकरणों से मरीजों को अत्याधुनिक मशीनों से इलाज की सुविधा और मजबूत होगी। आश्रम ने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा जनहित के कार्यों में पीजीआई के साथ खड़ा रहेगा।  

आप कैसे बन सकते हैं हिस्सा:

18 वर्ष से अधिक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति नोटो की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शपथ पत्र भर सकता है। पीजीआईएमएस रोहतक के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में 17 नंबर कमरे में स्थित सोटो हरियाणा के कार्यालय में जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं। शपथ पत्र भरने के बाद आपको डोनर कार्ड मिलता है। इसे हमेशा अपने पास रखें और परिवार को अपने फैसले के बारे में जरूर बताएं, क्योंकि कानून के अनुसार ब्रेन डेड के बाद परिवार की रजामंदी अनिवार्य है। डॉ. सिंघल ने कहा कि हम कपड़े दान करते हैं, भोजन दान करते हैं, लेकिन अंगदान सबसे बड़ा दान है। क्योंकि यह किसी को दोबारा जिंदगी देता है। सोचिए, हमारे जाने के बाद भी हमारी धड़कन किसी और के सीने में धड़केगी, हमारी आंखों से कोई दुनिया देखेगा। इससे सुंदर क्या होगा? आइए, आज ही संकल्प लें। अंगदान करें, जीवनदान दें।  सतलोक आश्रम के साथ शुरू हुई यह पहल हरियाणा में अंगदान क्रांति की शुरुआत है। जब संत और डॉक्टर एक मंच पर आएंगे तो बदलाव निश्चित है। डॉ सिंघल ने स्वयं भी अंगदान के लिए सितंबर 2025 से स्पथ पर अपनी सहमति दे रखी है और उनका मानना हैं कि अगर समाज के माननीय एवम मोज़ीज़ लोग इस आंदोलन से जुड़ेगे निश्चित ही यह एक देशव्यापी अभियान बनेगा जिससे हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी एवम मुख्यमंत्री जी के द्वारा जनहित में भागीदारी सुनिश्चित होगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...