सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा: डॉ. अमरीश भगोल की उपलब्धि यूएचएसआर के लिए अंतरराष्ट्रीय गौरव का क्षण

 


Indiknow, रोहतक । पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। यूएचएसआर के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमरीश भगोल को ब्रिटेन में प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ट्रैवल फेलोशिप और विजिटिंग प्रोफेसर का सम्मान मिला है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि डॉ. भगोल की सफलता पूरे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। यह साबित करता है कि हमारे संस्थान के चिकित्सक और शोधकर्ता वैश्विक मानकों पर खरे उतर रहे हैं।  

डॉ. अमरीश भगोल ने अपनी इस उपलब्धि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें एओएमएसआई और आईएओएमएस  द्वारा संयुक्त रूप से दी जाने वाली इंटरनेशनल ट्रैवल फेलोशिप के लिए चुना गया था। यह फेलोशिप देश के ओरल सर्जनों के लिए सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी अवसरों में से एक है। इस वर्ष पूरे भारत से 62 सर्जनों ने आवेदन किया था। दो चरणों की कठोर राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया के बाद डॉ. भगोल का चयन हुआ। उन्होंने फेलोशिप सफलतापूर्वक पूर्ण की।  

फेलोशिप के तहत डॉ. भगोल ने यूनाइटेड किंगडम के ग्लासगो स्थित क्वीन एलिजाबेथ यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में प्रशिक्षण लिया। यह अस्पताल ब्रिटेन के सबसे बड़े एनएचएस संस्थानों में से एक है। यहां उन्होंने मैक्सिलोफेशियल ट्रॉमा, सिर और गर्दन के कैंसर, क्लेफ्ट एवं क्रेनियोफेशियल विकृतियों तथा पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा की आधुनिक तकनीकों का गहन अध्ययन किया। उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक और शोध योगदान को देखते हुए क्वीन एलिजाबेथ यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ने उन्हें विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी मान्यता दी है।  

कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि डॉ. भगोल जैसे संकाय सदस्य हमारे विश्वविद्यालय की असली पूंजी हैं। नारनौल  शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूएचएसआर का नाम रोशन करना हर युवा के लिए प्रेरणा है। मुझे विश्वास है कि वे ब्रिटेन से अर्जित ज्ञान को अपने विद्यार्थियों और रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ साझा करेंगे। इससे हमारे यहां इलाज और शोध का स्तर और ऊंचा होगा। डॉ. भगोल की शैक्षणिक उपलब्धियां प्रभावशाली हैं। 

डॉ भगोल ने बताया कि उनके नाम 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हैं। उन्होंने कई पाठ्यपुस्तकों में अध्याय लिखे हैं और उनके तीन पेटेंट भी पंजीकृत हैं। मंडिबुलर कॉन्डायलर फ्रैक्चर पर उनका शोध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा उद्धृत शोधों में शामिल है। उन्होंने मंडिबुलर फ्रैक्चर के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त वर्गीकरण प्रणाली भी विकसित की है। उन्हें डॉ. एस.एस. सिद्धू अवार्ड, यूनिवर्सिटी यंग रिसर्चर अवार्ड सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।  

इस उपलब्धि पर पीजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल और दंत विज्ञान संस्थान की प्रिंसिपल डॉ. मनु राठी, विभागाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र ने भी डॉ. अमरीश भगोल को हार्दिक बधाई दी। डॉ. मित्तल ने कहा कि डॉ. भगोल की फेलोशिप से पीजीआईएमएस में जटिल सर्जरी के मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। डॉ. मनु राठी ने कहा कि दंत विभाग के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। डॉ. भगोल का अनुभव नए डॉक्टरों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।  

डॉ. अमरीश भगोल ने कहा कि वे अपने गुरुओं, सहकर्मियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के आभारी हैं। फेलोशिप से मिला ज्ञान वे युवा सर्जनों तक पहुंचाएंगे ताकि यूएचएसआर में शैक्षणिक और चिकित्सीय उत्कृष्टता को और मजबूती मिल सके। उनकी यह उपलब्धि हरियाणा और भारतीय ओरल सर्जरी समुदाय के लिए गर्व की बात है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...