सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली-एनसीआर में पुरानी बसों और ट्रकों के प्रतिस्थापन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महत्वाकांक्षी योजना को दी मंजूरी : सचिव वी उमाशंकर

- दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है योजना का उद्देश्य
- पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के स्थान पर बीएस-6 एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा
- पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ उठाने के लिए पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण 

Indiknow, रोहतक । केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी उमाशंकर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में संचालित बीएस-4 अथवा उससे नीचे के मानकों वाले पुराने प्रदूषणकारी ट्रकों एवं बसों को बीएस-6 या उससे उच्च मानकों वाले वाहनों अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने के लिए वाहन मालिकों को विभिन्न प्रकार के वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किए जाएंगे। यह निर्णय दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

वी उमाशंकर वीडियो कॉन्फें्रस के माध्यम से केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पुरानी बसों और ट्रकों के प्रतिस्थापन के लिए स्वीकृत की गई महत्वाकांक्षी योजना के संदर्भ में जानकारी दे रहे थे। वीडियो कॉन्फें्रस से यातायात आयुक्तों के अलावा उपायुक्त व अन्य संबंधित अधिकारी भी जुड़े। उपायुक्त सचिन गुप्ता तथा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल स्थानीय स्तर पर वीडियो कॉन्फें्रस से जुड़े।

वी उमाशंकर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने एवं स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बीएस-4 अथवा उससे नीचे के मानकों वाले पुराने प्रदूषणकारी ट्रकों एवं बसों को बीएस-6 या उससे उच्च मानकों वाले वाहनों अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने के लिए यह महत्वकांक्षी योजना स्वीकृत की गई है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह योजना दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने, स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सबसे पहले पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी पात्रता सत्यापित करनी होगी। 

सचिन गुप्ता ने कहा कि पोर्टल वाहन के पंजीकरण, स्वामित्व, बीएस मानक तथा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्राधिकार की डिजिटल जांच करेगा। इसके बाद लाभार्थी पुराने वाहन को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा में स्क्रैप कर सकते हैं अथवा बीएस-4 वाहनों को दिल्ली-एनसीआर के बाहर किसी गैर-एनसीएपी शहर में बेच सकते हैं। प्रतिस्थापन के रूप में नया या उपयुक्त पुराना वाहन खरीदने पर भाग लेने वाले वाहन निर्माता एक्स-शोरूम मूल्य पर 8 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेंगे। नए वाहन के पंजीकरण के समय राज्य सरकार द्वारा मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत तक छूट तथा पंजीकरण शुल्क में पूर्ण माफी का लाभ मिलेगा। पुराने वाहन की खरीद पर भी मोटर वाहन कर में छूट प्रदान की जाएगी। 

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना के संदर्भ में ट्रक एसोसिएशनों, शिक्षण संस्थाओं इत्यादि को पूर्ण जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाये। उन्होंने संबंधित वाहन मालिकों एवं शिक्षण संस्थाओं का आह्वïन किया है कि वे इस योजना का भरपूर लाभ उठाये। साथ ही परिवहन विभागों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पात्र वाहन मालिक योजना का लाभ उठा सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...