- देरी या फर्जी निपटान पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई - लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें - सीएम विंडो की नियमित समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री - अब तक 15,951 शिकायतों का निपटान - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में दिए निर्देश Indiknow, रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सीएम विंडो पोर्टल पर निर्धारित समय अवधि में समाधान रिपोर्ट (एटीआर) अपलोड करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना एटीआर अपलोड किए शिकायत को बंद नहीं माना जाएगा। उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम विंडो शिकायतों के निपटान की समीक्षा के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने निर्देश दिए कि यदि किसी शिकायत के समाधान में देरी होती है या शिकायतकर्ता को संतुष्ट किए बिना फर्जी तरीके से मामला बंद किया जाता है, ...