सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सीएम विंडो शिकायतों के निपटान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : उपायुक्त सचिन गुप्ता

- देरी या फर्जी निपटान पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई  - लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें  - सीएम विंडो की नियमित समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री  - अब तक 15,951 शिकायतों का निपटान  - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में दिए निर्देश  Indiknow, रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सीएम विंडो पोर्टल पर निर्धारित समय अवधि में समाधान रिपोर्ट (एटीआर) अपलोड करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना एटीआर अपलोड किए शिकायत को बंद नहीं माना जाएगा। उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम विंडो शिकायतों के निपटान की समीक्षा के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने निर्देश दिए कि यदि किसी शिकायत के समाधान में देरी होती है या शिकायतकर्ता को संतुष्ट किए बिना फर्जी तरीके से मामला बंद किया जाता है, ...

जिला प्रशासन ने माडौदी गांव को मॉडल गांव के रूप में चुना - उपायुक्त सचिन गुप्ता

- किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए अन्य सहायक व्यवसाय अपनाने बारे किया जा रहा जागरूक - कृषि से संबंधित सभी विभाग गांवों में आयोजित कर रहे किसान जागरूकता शिविर - उद्यान विभाग द्वारा अब तक 18 गांवों में आयोजित किए गए शिविर - सरकार के माध्यम से किसानों को नए बाग लगाने पर दिए जा रहे अनेक प्रकार के अनुदान Indiknow, रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के गांव माडौदी को मॉडल गांव के रूप में चुना गया है। किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए कृषि से संबंधित विभागों द्वारा किसानों को अन्य सहायक व्यवसाय अपनाने बारे जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य किसानों को सहायक धंधे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सके। सचिन गुप्ता ने कहा है कि उद्यान विभाग द्वारा भी गांवों में किसान जागरूकता शिविर लगाकर किसानों को बागवानी फसलें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग द्वारा अब तक ऐसे 18 जागरूकता शिविर लगाए जा चुके हैं। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को बागवानी फसलें अपनाने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। यह किसान...

व्यापारी हित में ऐतिहासिक निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार

Indiknow, रोहतक : हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के राज्य सदस्य विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने हरियाणा सरकार द्वारा वैट (VAT) के लंबित मामलों के लिए “एकमुश्त निपटान योजना” को पुनः लागू करने एवं व्यापारियों को बड़ी राहत देने वाले निर्णय का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा व्यापारी मंडल द्वारा लंबे समय से व्यापारियों के हित में यह मांग लगातार उठाई जा रही थी। इसी विषय को लेकर दिनांक 3 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विस्तृत पत्र एवं प्रतिवेदन भेजा गया था, जिसमें वैट के लंबित मामलों के लिए एकमुश्त निपटान योजना को पुनः तीसरी बार लागू करने तथा बकाया राशि की कोई सीमा निर्धारित न करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई थी। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वैट के लंबित मामलों के एकमुश्त निपटान हेतु योजना को तीसरी बार लागू करने तथा बकाया राशि की सीमा निर्धारित न करने का अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री ने व्यापारी समाज की भावनाओं एवं समस्याओं को ...

गाजियाबाद अब खुले कचरे से होगा मुक्त : महापौर सुनीता दयाल

-नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इसे स्वच्छ एवं ग्रीन गाजियाबाद की दिशा में बताया ऐतिहासिक पहल  Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम उठाया गया है। नगर निगम ने अब खुले में फैले कचरे की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक आधारित कचरा प्रबंधन व्यवस्था प्रारंभ की है, जिसके अंतर्गत खुले कचरे को कंप्रेस कर विशेष कैप्सूल प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से शहर में खुले कचरे के ढेर, दुर्गंध एवं प्रदूषण की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा तथा स्वच्छता व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इस जनहितकारी एवं अभिनव व्यवस्था का शुभारंभ महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं अपर नगर आयुक्त अवनींद्र सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि गाजियाबाद को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित शहर बनाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित यह व्यवस्था शहर को खुले कचरे से मुक्त करने में मील का पत्थर ...

Direct Rohtak–Shimla Bus Service to Enhance Public Convenience; DC Sachin Gupta Welcomes Initiative

-Daily Haryana Roadways service to commence from May 19, improving connectivity for tourists, students, employees and general commuters -Direct public transport link to Shimla expected to provide major convenience for Rohtak and adjoining regions Indiknow, Rohtak : In a major public convenience initiative aimed at strengthening regional connectivity and improving access to affordable public transport, Haryana Roadways, Rohtak, will commence a direct daily bus service between Rohtak and Shimla from May 19, 2026. Deputy Commissioner Sachin Gupta welcomed the initiative, describing it as a significant public-friendly step that will greatly benefit passengers from Rohtak and surrounding areas by providing seamless and direct connectivity to the capital city of Himachal Pradesh. He said the launch of the direct service reflects continued efforts to improve public transport infrastructure and expand citizen-centric mobility options. “This direct bus service to Shimla will offer substantial ...

रोहतक से शिमला सीधी बस सेवा जनहित में सराहनीय पहल : उपायुक्त सचिन गुप्ता

- 19 मई से शुरू होगी बस सेवा, प्रतिदिन सुबह 10 बजे रोहतक से शिमला के लिए रवाना होगी बस Indiknow, रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक द्वारा रोहतक से शिमला के लिए 19 मई से सीधी बस सेवा शुरू करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा है कि यह सेवा आम यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। जनहित को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही यह सुविधा रोहतक एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तक सुगम एवं सीधा आवागमन उपलब्ध कराएगी। सचिन गुप्ता ने कहा है कि यह बस सेवा 19 मई 2026 से प्रारंभ होगी, जो रोहतक से वाया चंडीगढ़ एवं कालका होकर शिमला तक संचालित की जाएगी। यह बस स्थानीय बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 10:05 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह 7 बजे शिमला से रोहतक के लिए वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि लगभग 373 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस बस सेवा का प्रति यात्री किराया 581 रुपये निर्धारित किया गया है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि यह बस सेवा प्रतिदिन संचालित होगी, जिससे पर्यटकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा अन्य यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेग...

आपदा के दौरान जीवन बचाना सबसे बड़ी सेवा : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

- समाज सेवा की भावना से ग्रहण करें प्रशिक्षण - तिलियार झील पर पांच दिवसीय राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ  Indiknow, रोहतक : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि बाढ़ राहत प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रशिक्षणार्थी रुचिपूर्वक प्रशिक्षण ग्रहण करें। बाढ़ जैसी आपदा से बचाव के लिए पूरी तैयारी रखें तथा कभी भी इसे हल्के में न लें। प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाये रखें। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रशिक्षण शिविर के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये गए है। नरेंद्र कुमार स्थानीय तिलियार लेक पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थितगण को सम्बोधित कर रहे थे। यह प्रशिक्षण शिविर 18 मई से 22 मई तक जारी रहेगा। प्रदेशभर के रिसोर्स पर्सन को हर वर्ष बाढ़ राहत का प्रशिक्षण तिलियार लेक पर दिया जाता है। इस प्रशिक्षण शिविर में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की जाती है तथा समय के अनुसार इन संसाधनों को अपडेट भी किया जाता है। शिविर के दौरान उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की जाती है तथा कमियों को दूर किया जाता है ताकि...

माय भारत के पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम में युवाओं ने जानी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली

Indiknow, रोहतक। मेरा युवा भारत के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत युवाओं को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। यह कार्यक्रम जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहयोग से 18 से 22 मई तक आयोजित किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी परम राठी ने बताया कि युवाओं को विभाग की विभिन्न कार्यप्रणालियों जैसे किसानों का पंजीकरण, गेट पास प्रणाली, मेरी फसल मेरा ब्यौरा/बीमा पोर्टल, मंडी संचालन, खाद्यान्न खरीद प्रक्रिया, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) एवं हैफेड की कार्य प्रणाली तथा आढ़तियों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम में माय भारत स्वयंसेवक ऋषभ गुप्ता, निशा, शिवम, शिवओम तथा पुलकित ने भाग लिया और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की गतिविधियों को व्यावहारिक रूप से समझा। जिला युवा अधिकारी परम राठी ने बताया कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली विषय पर युवाओं को विभागीय कार्य प्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को प्रशासनिक एवं जनहित से...

21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जारी : उपायुक्त सचिन गुप्ता

- 18 से 20 मई तक जिला व खंड स्तर पर आयोजित किये जा रहे है प्रशिक्षण शिविर Indiknow, रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां जारी है। इसी कड़ी में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों, आयुष योग सहायकों, आयुष योग प्रशिक्षकों एवं योग समितियों द्वारा 18 से 20 मई तक शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, डीपीई एवं पीटीआई को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सचिन गुप्ता ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा इस दौरान जिला एवं खंड स्तर पर सुबह 6 से 7:30 बजे तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जा रहे है। यह प्रशिक्षण शिविर स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर स्थित हॉकी ग्राउंड, कलानौर स्थित आईटीआई ग्राउंड, सांपला स्थित सर छोटूराम महिला महाविद्यालय, लाखनमाजरा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा महम स्थित हुडा पार्क में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि इन प्रशिक्षण शिविरों में योग प्रशिक्षकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनु...

अनुसूचित जाति के लिए मत्स्य पालन क्षेत्र में दिये जा रहे अनेक लाभ : उपायुक्त सचिन गुप्ता

- संबंधित व्यक्ति योजना का उठाएं पूरा लाभ  - अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के कल्याण के लिए संचालित की जा रही है योजना Indiknow, रोहतक : अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए मत्स्य पालन क्षेत्र में अनेक प्रकार के अनुदान व लाभ दिये जा रहे है। संबंधित व्यक्ति सरकार की योजना का पूरा लाभ उठायें। यह बात उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कही। सचिन गुप्ता ने बताया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए मछली पालन के लिए प्रथम वर्ष पट्टा राशि पर विभाग द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अथवा पट्टे की वास्तविक राशि का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। यह अनुदान केवल पंचायती तालाबों/सरकारी जलाश्यों पर मान्य होगा। यह राशि केवल प्रथम वर्ष की पट्ठा राशि पर प्रदान की जाएगी तथा अनुदान की अधिकतम सीमा 4 हेक्टेयर पर दो लाख रुपये प्रति लाभार्थी होगी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि मछली पालन के लिए द्वितीय एवं आगामी वर्षों की पट्टा राशी पर विभाग द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अथवा पट्टे की वास्तविक राशि का 40 प्रतिशत (जो भी कम हो) अनुदान के...

26 मई को समरगोपालपुर स्थित एचटीजीएच फार्म में विभिन्न फलों की फसल की होगी खुली नीलामी : उपायुक्त सचिन गुप्ता

- नीलामी में 469 फलदार पौधे है शामिल Indiknow, रोहतक। हरियाणा सरकार के उद्यान विभाग के स्थानीय कार्यालय द्वारा समरगोपालपुर स्थित एचटीजीएच फार्म में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न फलों की फसल की खुली नीलामी की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति इस सार्वजनिक नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर बोली लगा सकते हैं। नीलामी में कुल 469 फलदार पौधे शामिल किए गए हैं, जिनमें 316 अमरूद, 77 बेर, 65 अनार तथा 11 नींबू के पौधे शामिल हैं। यह जानकारी उपायुक्त सचिन गुप्ता ने दी।   सचिन गुप्ता ने बताया कि यह खुली नीलामी 26 मई 2026 को प्रात: 11 बजे एचटीजीएच, समरगोपालपुर के नर्सरी प्रांगण में होगी। नीलामी की अध्यक्षता विभाग के उप निदेशक डॉ. आत्म प्रकाश करेंगे। नीलामी में भाग लेने वाले सभी बोलीदाताओं को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना आधार कार्ड के किसी भी व्यक्ति को नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सुबह 11 बजे के बाद किसी भी बोलीदाता को नीलामी में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक बोलीदाता को नीलामी प्रक्रिया शुरू होने से पहले 10 ह...

हरियाणा बनेगा टीबी मुक्त : पीजीआईएमएस में राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों का संकल्प

   -टीबी की कड़ी तोड़ने को जल्द पहचान जरूरी : कुलपति डॉ एच के अग्रवाल Indiknow, रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान को धार देने के लिए पीजीआईएमएस में रविवार को डॉ ध्रुव चौधरी द्वारा राष्ट्रीय स्तर की सीएमई कॉन्फ्रेंस आयोजित करवाई गई। ट्यूबरकुलोसिस डायग्नोसिस एंड मैनेजमेंट: द इमर्जिंग पैराडाइम विषय पर आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए टीबी विशेषज्ञों ने हरियाणा को जल्द टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया। पीजीआईएमएस और स्टेट ट्यूबरकुलोसिस सेल, एनटीईपी हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में सुश्रुत ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल रहे। इस अवसर पर चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि आज यहां पीजीआई के चार विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इतनी अच्छी कॉन्फ्रेंस करवा रहे हैं। आज बहुत अच्छी थीम का चयन किया गया है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की कॉन्फ्रेंस हमारा ज्ञान बढ़ाती है और साइंटिफिक एविडेंस के बारे में पता चलता है। पीजीआईएमएस जैसे संस्थान प्रदेश के डॉक्टरों की ट्रेनिंग में प्रभावी भूमिका नि...

पीजीआईएमएस में पहली हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस आयोजित

-कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल बोले: कैंसर की जागरूकता सबसे जरूरी Indiknow, रोहतक। एसोसिएशन ऑफ गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया हरियाणा चैप्टर और गायनेकोलॉजी विभाग पीजीआईएमएस रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एलटी-5 में एक दिवसीय फर्स्ट हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।  कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के साइंटिफिक प्रोग्राम से हमारा ज्ञान वर्धन होता है और इसका सीधा फायदा मरीजों को मिलता है। उन्होंने कहा फर्स्ट हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस से एक नई शुरुआत हुई है और अब हर साल ऐसी कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रिवेंटिव उपायों के बारे में मरीजों को जागरूक करना हमारी ड्यूटी है। बचाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है उसके लिए हमे बीमारी के लक्षण बताने चाहिए।   डॉ अग्रवाल ने सभी महिला रोग विशेषज्ञों से आग्रह किया कि ओपीडी में आने सभी महिलाओं को कैंसर से बचाव के उपाय जिसमें टीकाकरण सबसे अहम है उसकी जानकारी अवश्य...

जाट शिक्षा समिति द्वारा संचालित तीन कॉलेजों की अलग-अलग गवर्निंग बॉडी के चुनाव में संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के पैनल के सभी 33 सदस्यों ने जीता चुनाव

-सभी विजेता सदस्यों को चुनाव अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह राणा ने दिए जीत के प्रमाण-पत्र  Indiknow, रोहतक। जाट  शिक्षा समिति द्वारा संचालित तीन कॉलेजों की अलग-अलग गवर्निंग बॉडी के 11-11 सदस्यों के लिए रविवार को हुए चुनाव में संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के पैनल से तीनों कॉलेजों के लिए चुनाव लड़ रहे सभी  33   सदस्यों ने चुनाव जीत लिया है। सभी विजेता सदस्यों को चुनाव अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह राणा द्वारा जीत के प्रमाण पत्र दिए गए । चुनाव अधिकारी ने बताया कि महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की गर्वनिंग बॉडी कार्यकारिणी सदस्य के लिये रोड रोलर चुनाव चिन्ह वाले सभी 11 प्रत्याशी विजय रहे। जिसमें आजाद सिंह,कांता देवी, कृष्ण, जितेंद्र, जितेंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, दिलबाग सिंह,धरमवीर, प्रदीप मलिक, बिजेंद्र दांगी व विजेंद्र सिंह विजेता रहे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सीआर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की गवर्निंग बॉडी कार्यकारिणी सदस्य के लिए  अशोक कुमार, जय भगवान, तारीफ, राजपाल, रोहतास, वेदपाल ,वेदपाल, संजय कुमार, सतीश कुमार, सत्यवीर और सुनील कुमार को विजय घोषित किया गया। ...

मिट्टी लेपन एवं गंगा स्नान से साधकों ने जाना प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व

Indiknow, गाज़ियाबाद। छोटा हरिद्वार गंग नहर तट पर अखिल भारतीय योग संस्थान द्वारा वार्षिक मिट्टी लेपन एवं गंगा स्नान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 600 योग साधक एवं साधिकाओं ने सहभागिता कर प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग पद्धति का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक मिट्टी लेपन विशेष रूप से मिट्टी, मुल्तानी मिट्टी, गिलोय, ऐलोवेरा, चंदन, कच्ची हल्दी, केवड़ा एवं गुलाब जल आदि प्राकृतिक तत्वों को मिलाकर तैयार किया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मिट्टी लेपन शरीर के विकारों को दूर कर मन एवं तन को शुद्ध करता है, वहीं गंगा स्नान आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। राजनगर सेक्टर-4 स्थित औषधि पार्क में नियमित योग साधना करने वाले साधकों में डॉक्टर आर.के. पोद्दार, नामित पार्षद एवं योग साधक प्रदीप चौधरी, के.के. गुप्ता, योग साधिका सुधा शर्मा, बीना चौधरी, मिनी वाधवा सहित अनेक साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर नामित पार्षद एवं योग साधक प्रदीप चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मिट्टी चिकित्सा और गंगा स्नान का विशेष महत्व है। प्राकृतिक उपचार पद्धति शरीर को निरोग ...

नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ बजट राशि स्वीकृत कर महापौर सुनीता दयाल ने रचा इतिहास

  -नामित पार्षदों ने भव्य स्वागत अभिनंदन कर जताया कोटि-कोटि आभार Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल द्वारा अन्य 100 पार्षदों के साथ-साथ नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ की बजट राशि स्वीकृत किए जाने पर नामित पार्षदों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया। इस ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुख निर्णय पर सभी नामित पार्षदों ने महापौर का भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नामित पार्षदों द्वारा महापौर सुनीता दयाल का पुष्प वर्षा, माला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। सभी पार्षदों ने महापौर को विशाल स्मृति चित्र भेंट करते हुए उनके दूरदर्शी नेतृत्व, विशाल सोच एवं विकास के प्रति समर्पण को नमन किया। साथ ही शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का चित्र भेंट कर उन्हें शक्ति, संकल्प एवं जनसेवा का प्रतीक बताते हुए सम्मान प्रकट किया गया। नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि महापौर सुनीता दयाल ने सभी पार्षदों को समान सम्मान, अधिकार एवं विकास कार्यों में स्वतंत्र भागीदारी प्रदान कर नगर राजनीति में एक नया स्वर्णिम अध्याय स्थापित ...

अपने भांजे महीपाल ढांडा के स्वागत में पलक पावड़ा बिछाएंगे माजरा के लोग

Indiknow, झज्जर। दूबलधन के नजदीकी माजरा गांव के लोग हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व देवेंद्र कादयान विधायक का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत करेंगे तथा इसके साथ ही माजरा की बेटी और राई की विधायक कृष्णा गहलोत का भी गांव की महिलाएं देहाती अंदाज में स्वागत-सत्कार करेंगी। इसकी तैयारी के लिए माजरा स्थित छोटू राम धर्मशाला में एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिक्षाविद् नसीब ने की। इस पंचायत में सर्वसम्मत  से दूबलधन कॉलेज रूपी पौधे को रोपने वाले संस्थापक स्तंभ प्रिंसिपल हुकम सिंह के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पंचायत में पूर्व जिला पार्षद मास्टर जय भगवान, नरेंद्र पूर्व सरपंच, नीरज सरपंच, विनोद सरपंच, समाजसेवी डॉक्टर सुरेंद्र,जागेराम,सूरजमल बीडीसी,चांद मास्टर, सुखचंद कादयान, प्रोफेसर अजय कादयान, राजबीर डबास, सुरेश सरपंच आदि वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हर घर से एक आदमी ट्रैक्टरों के काफिले के साथ  कॉलेज के सम्मान-समारोह में जाएंगे, ताकि दूबलधन कॉलेज में विज्ञान व स्नातकोत्तर के  विषयो की पढ़ाई का विस्तारीकरण हो सके। इसमें अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किय...

भालौठ सब ब्रांच नहर को कंक्रीट से पक्का करने के खिलाफ ग्रामीणों ने कान्ही-रिठाल रोड पर नहर के समीप धरना लगा कर विभाग और सरकार की नीति का किया विरोध

Indiknow, रोहतक। भालौठ सब ब्रांच नहर को कंक्रीट से पक्का करने के खिलाफ आसपास के गावों के ग्रामीणों ने आज कान्ही-रिठाल रोड पर नहर के समीप धरना लगा कर विभाग और सरकार की नीति का विरोध किया । ग्रामवासियों ने कहा कि इससे उनके लिए न तो पीने का पानी, न ही सिंचाई के लिए पानी बचेगा इसलिए सरकार अपनी नीति में बदलाव करे। अन्यथा अपने आक्रोश को तेज करेंगे। इस नीति से नाराज गांव रिठाल, धमाड,किलोई, मोई हुड्डा, कान्ही, घीलोड, के किसानों ने बताया कि काफी पहले जेएनल नहर को पक्का कर दिया अब सरकार भालौठ सब ब्रांच नहर को कंक्रीट डाल कर पक्का कर रही है न  ही पुलों के पास कहीं घाट छोड़े जा रहे । जिससे आने वाले समय में इन गांवों के ग्रामीणों के लिए पीने के पानी का संकट पैदा हो जाएगा, भूमिगत पानी न बचाने से सिंचाई का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाएगा जिससे आस पास के लोगों का जीवन बसर मुश्किल हो जाएगा । पीने के पानी को बाहर से खरीदने तक मजबूर हो जाएंगे।  ग्रामीणों ने सरकार की इस नीति को एकतरफा बताते हुए कहा कि पहले जब जेएनल को पक्का दिया गया या जहां कहीं भी अन्य नहरों को पक्का किया वहां का अनुभव भी काफी खरा...

सीजेएम ने बाल भवन, सेफ हाउस व लखीराम अनाथालय का किया निरीक्षण

- विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक होगी आयोजित : सीजेएम विशाल Indiknow, रोहतक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने स्थानीय बाल भवन, सेफ हाउस तथा लखीराम अनाथालय का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीजेएम विशाल ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी भी बच्चे को किसी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्थानीय कार्यालय से संपर्क कर सकता है। सेफ हाउस के निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के एक छज्जे को जर्जर अवस्था में पाया, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इसे शीघ्र प्रभाव से ठीक करवाने के निर्देश दिए। सीजेएम विशाल ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस मामले, धन वसूली मामले, आपराधिक मामले जिनमें कानूनी रूप से...

एटीएल, रोबोटिक्स व खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण व रचनात्मकता विकसित करने का है सशक्त माध्यम : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

- अटल टिंकरिंग लैब, रोबोटिक्स एवं खगोल विज्ञान प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य समापन Indiknow, रोहतक : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब, रोबोटिक्स एवं खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा रचनात्मकता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।  नरेंद्र कुमार जिला के मॉडल संस्कृति विद्यालयों, पीएमश्री विद्यालयों एवं अन्य राजकीय विद्यालयों में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल), रोबोटिक्स एवं खगोल विज्ञान लैब के संदर्भ में जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने तथा विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करेंगी। जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा ...

गुरुग्राम में सुमीत सिंह मलिक का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Indiknow, गुरुग्राम। सेवानिवृत्त कैप्टन नरेंद्र सिंह मलिक के सुपुत्र एवं नामित पार्षद प्रदीप चौधरी के दामाद सुमीत सिंह मलिक का जन्मदिन परिवारजनों द्वारा गुरुग्राम स्थित आवास पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परिवार ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा सभी ने सुमीत सिंह मलिक को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह के दौरान डॉक्टर आंचल चौधरी, डॉक्टर अमित सिंह मलिक, पुष्पा देवी एवं बीना चौधरी ने सुमीत सिंह मलिक को जन्मदिन की बधाई एवं शुभाशीष प्रदान किए। परिवार के सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशियां बांटी। इस अवसर पर नामित पार्षद प्रदीप चौधरी एवं बीना चौधरी विशेष रूप से गुरुग्राम स्थित आवास पहुंचे और अपने दामाद सुमीत सिंह मलिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सुखमय, समृद्ध एवं सफल जीवन का आशीर्वाद दिया। प्रदीप चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि परिवार में ऐसे शुभ अवसर आपसी प्रेम, स्नेह एवं संस्कारों को और अधिक मजबूत बनाते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सुमीत सिंह मलिक जीवन म...

1.5 लाख विद्यार्थियों को जल बचाने और प्रदूषित ना करने की शपथ दिलवा चुके हैं डॉ रविंद्र नांदल

Indiknow, रोहतक। सेक्टर 14 निवासी पूर्व कृषि अधिकारी 71 वर्षीय डॉ रविंद्र नांदल  विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में जाकर 1 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को जल बचाने और उसे किसी प्रकार से प्रदूषित ना करने की शपथ दिलवा चुके हैं। इस विशेष उपलब्धि के लिए सुनो नहरों की पुकार मिशन द्वारा वीरवार सायं को दिल्ली बाईपास के नजदीक नहरों के पुलों के साथ  विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर डा नांदल को सम्मानित किया गया।  सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ जसमेर सिंह ने बताया कि डॉ रविंद्र नांदल जल स्वच्छता के मिशन के वरिष्ठ सदस्य के तौर पर गहराई से जुड़े हुए हैं और समाज सेवा के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका में रहते हैं। मिशन सदस्यों का धन्यवाद करते हुए डॉ रविंद्र नांदल ने कहा कि उन्होंने जल को बचाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श माना है। जिनके दिए सिद्धांतों पर वे विद्यार्थियों को जल बचाने के प्रति जागरुक करते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वह पिछले 13 वर्षों से 254 शिक्षण संस्थानों में जाकर 150000 से ज्यादा विद्यार्थियों को जल बचाने और उसे प्रदूषित न करने की शपथ दिलवा...

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय सुशील देवी जैन की जयंती पर छात्राओं को वितरित किए कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स

Indiknow, रोहतक : किला रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा एलपीएस के संस्थापक बिमल प्रसाद जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशील देवी जैन की 93वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं को कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन की धर्मपत्नी संध्या जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, गणपत राय, पुनीत गुप्ता, नीरज बंसल, प्रेम गर्ग, बृजबाला गुप्ता, मंजू गर्ग, स्कूल प्रबंधक मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं प्राचार्या अलका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि संध्या जैन ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ट्...

देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार संगोष्ठी आयोजित, मीडिया की चुनौतियों पर हुआ मंथन

-डिजिटल दौर में निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता की भूमिका पर वक्ताओं ने रखे विचार -जनसरोकारों से जुड़कर ही पत्रकारिता की विश्वसनीयता कायम रह सकती है : वक्ता -जिलेभर से 10 नवोदित पत्रकार सम्मानित, जिलेभर के पत्रकार रहे मौजूद Indiknow, भिवानी : देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर शुक्रवार को इंप्रूवमेंट मार्केट स्थित मीडिया सेंटर में हरियाणा यूनियन वर्किंग  जर्नलिस्ट व वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन भिवानी और विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान परिवेश में मीडिया की भूमिका विषय पर पत्रकार संगोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे पत्रकारों ने मीडिया की बदलती भूमिका, पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों और निष्पक्ष रिपोर्टिंग जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला लोक संपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंघल ने की। मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी रामदेव तायल रहे। कार्यक्रम का संचालन  हरियाणा यूनियन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश महासचिव इंद्रवेश दुहन ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सह...