Indiknow. 19 साल बाद जिम्बाब्वे ने इतिहास दोहराया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा उलटफेर करते हुए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में आज खेले गए ग्रुप-B के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है।
कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को (4/17) प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ने 20 ओवरों में जिम्बाब्वे 169/2 रन बनाए। ब्रायन बेनेट ने शानदार 64* रनों की पारी खेली। तादिवानाशे मारुमनी ने 35, रयान बर्ल 35* रनों का योगदान दिया। जिसके जवाब में
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 146 (19.3 ओवर) रनों पर ही सिमट गई।
इससे पूर्व 19साल पहले वर्ष 2007 में भी जिम्बाब्वे ने 12 सितंबर को केप टाउन में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। आज की जीत ठीक 19 साल बाद टी20 विश्व कप के मंच पर दोहराई गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें